{"_id":"6347065e105b3d1d4d207f9f","slug":"adampur-by-election-congress-aap-tussle-after-ticket-announcement-hisar-news-hsr6443899103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर उपचुनाव: टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस-आप में घमासान, टिकट के दावेदारों ने छोड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर उपचुनाव: टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस-आप में घमासान, टिकट के दावेदारों ने छोड़ी पार्टी
Thu, 13 Oct 2022 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:31 AM IST
सार
टिकट के दावेदार कुरड़ाराम ने कांग्रेस, रामप्रसाद गढ़वाल ने आप छोड़ी दी। कुरड़ाराम ने बालसमंद में अपने स्तर पर खोले कार्यालय से बैनर हटा दिए। आप नेता रामप्रसाद गढ़वाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी विटामिन एम से चलती है वहीं आप के हरियाणा प्रभारी बोले कि हमने रामप्रसाद गढ़वाल को निकाला है।
विज्ञापन
aap Congress symbol
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस ने आदमपुर उप चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश को प्रत्याशी बनाने की घोषणा के साथ ही टिकट के दावेदार कुरड़ाराम ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उनके समर्थकों ने बालसमंद में अपने स्तर पर खोले गए कार्यालय पर लगाए गए कांग्रेस के बैनर भी उतार दिए।
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी में भी टिकट के दावेदार रामप्रसाद गढ़वाल ने पार्टी छोड़ने का एलान किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह खास पार्टी विटामिन एम से चलती है। वहीं आप के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि हमने रामप्रसाद को निकाला है।
कांग्रेस के टिकट लेकर को लेकर किसान नेता कुरड़ाराम पिछले कुछ दिनों से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने 11 अक्तूबर को बालसमंद गांव में महापंचायत आयोजित की थी, जिसमें किसान संगठनों व जल संघर्ष समिति के सदस्यों ने कुरड़ाराम का समर्थन करते हुए कांग्रेस से टिकट मांगा था। कुरड़ाराम तोशाम व लोहारू में चुनाव पर्यवेक्षक रह चुके हैं।
विज्ञापन
2007 से 2014 तक प्रदेश संगठन सचिव रह चुके हैं। हविपा की टिकट पर आदमपुर से वर्ष 2000 में चुनाव लड़ चुके हैं। कुरड़ाराम ने कहा कि किस दल में जाएंगे यह अभी फैसला नहीं किया। संघर्ष के साथियों से बातचीत कर आगे फैसला लेंगे।
यह भी पढ़ें : आदमपुर उपचुनाव: विकास-रोजगार भजन लाल परिवार के मजबूत आधार, कांग्रेस के सामने सीट बचाने की चुनौती
कांग्रेस के टिकट के लिए पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, प्रदीप बैनीवाल और पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला का नाम भी चर्चा में था। आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई को सबसे नजदीकी टक्कर देने वाले जयप्रकाश को टिकट देने का एलान किया गया है। जेपी ने वर्ष 2009 में आदमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था, तब उन्हें 42167 वोट मिले थे। वहीं कुलदीप बिश्नोई को 48058 वोट मिले थे
रामप्रसाद गढ़वाल ने छोड़ी आप, सुशील गुप्ता बोले हमने निकाला
आम आदमी पार्टी में टिकट के दावेदार रहे पूर्व जिला पार्षद राम प्रसाद गढ़वाल ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है। रामप्रसाद गढ़वाल ने 7 सितंबर को आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया था। मीडिया से बातचीत में रामप्रसाद गढ़वाल ने कहा कि यह आम आदमी नहीं, खास पार्टी है। जो विटामिन एम से चलती है। आप के हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, अनुराग ढांडा, संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ ने कहा कि राम प्रसाद गढ़वाल थोड़े दिन पहले जजपा छोड़कर आप में आए थे। टिकट न मिलने पर वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए। इसलिए उन्हें आज से पार्टी से निष्कासित किया गया है।
अब तक 7 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल
आदमपुर उपचुनाव के लिए बुधवार को 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से भव्य बिश्नोई, निर्दलीय उम्मीदवार अमित कुमार, सतेंद्र तथा संत धर्मवीर चोटीवाला ने नामांकन किया है। अब तक कुल 7 नामांकन आ चुके हैं।