{"_id":"6a5d28cf4e98ef59f304ecb1","slug":"action-will-be-taken-against-those-violating-traffic-rules-hisar-news-c-21-hsr1020-913429-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
Mon, 20 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए हिसार पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और सड़क पर अतिक्रमण कर जाम की स्थिति पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बुलेट में अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट वाहन, गलत पार्किंग और गलत तरीके से ड्राइविंग करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि बाजारों और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को नियमित चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
जमानत की शर्ताें का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
जमानत मिलने के बाद न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने, फरार होने या तय तारीख पर अदालत में पेश नहीं होने वाले आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशानुसार घोषित अपराधियों (पीओ), पैरोल से फरार आरोपियों और जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी के अदालत में पेश नहीं होने पर जमानत बॉन्ड और प्रतिभूति जब्त कराने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इससे आरोपियों पर अंकुश लगेगा और जमानतदार भी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएंगे।