{"_id":"61e469e305ec154422409dd7","slug":"action-will-be-taken-against-those-pasting-posters-in-public-places-dr-kamal-gupta-hisar-news-hsr622133279","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाने वालों पर की जाएगी कार्रवाई-डॉ. कमल गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाने वालों पर की जाएगी कार्रवाई-डॉ. कमल गुप्ता
विज्ञापन
ग्रीन लेन सोसायटी व हमारा प्यार हिसार की तरफ से आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होते शहरी स्थान?
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाने वालों पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। वह रविवार को ग्रीन सोसाइटी व हमारा प्यार हिसार की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं सहित आम नागरिकों से सहयोग करने की भी अपील की है।
इस दौरान डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार शहर को देश का स्वच्छ शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 15 दिन में नगर निगम की टीम इंदौर शहर में स्वच्छता के मापदंडों का आकलन करने जाएगी। अगले छह महीने में हिसार को इंदौर के समकक्ष स्वच्छ शहर बनाने के लिए कारगर उपाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में आवश्यक संसाधनों को नगर निगम प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए डस्टबिन व थैले भी वितरित किए।
नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने लोगों से पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करने का आह्वान किया। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष तरुण जैन, अर्बन मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राघव, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र जैन, सुशील खरींटा, सुभाष सैनी, राजेंद्र वर्मा, अन्ययन मित्तल, शम्मी नागपाल, सत्येंद्र यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन घंटे चला सफाई अभियान
अभियान के दौरान रविवार को डाबड़ा चौक ग्रीन बेल्ट व आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ अभियान सुबह साढ़े 11 बजे तक चला। इस दौरान दो से तीन ट्रॉली कचरे का उठान किया गया।