फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Action taken against the Tehsildar of Hansi for delaying the issuance of the marriage certificate.

Hisar News: विवाह प्रमाण पत्र देरी से जारी करने पर हांसी के तहसीलदार पर की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Action taken against the Tehsildar of Hansi for delaying the issuance of the marriage certificate.
चंडीगढ़। विवाह प्रमाण पत्र जारी करने में चार माह की अनावश्यक देरी करने पर हांसी के तहसीलदार एवं विवाह रजिस्ट्रार पर जुर्माना लगाया गया है। हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने हांसी के तहसीलदार एवं विवाह रजिस्ट्रार के जुलाई माह के वेतन से कुल 6 हजार रुपये की कटौती करने के निर्देश दिए हैं। इसमें शिकायतकर्ता को पांच हजार रुपये का मुआवजा और शेष राशि राज्य कोष में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आयोग के प्रवक्ता ने बताया 10 मार्च 2025 को हिसार निवासी व्यक्ति ने विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन देने के बाद मामले की शुरुआत हुई। 28 नवम्बर 2023 को विवाह संपन्न हुआ था और आवेदन माता-पिता की सहमति के साथ विलंबित विवाह पंजीकरण श्रेणी में किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवाह रजिस्ट्रार की ओर से जन्म प्रमाण पत्र संलग्न नहीं होने का हवाला देते हुए आपत्ति लगाकर प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। आयोग के समक्ष 15 जुलाई को हुई सुनवाई में विवाह रजिस्ट्रार ने माना कि उन्होंने विवाह क्लर्क के बयानों पर भरोसा कर स्वयं निर्देशों की समीक्षा नहीं की। उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए खेद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed