फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Acsis recruitment scam and reveal the names of the 25

एचसीएस भर्ती घोटाले के 25 नामों का और खुलासा

Sat, 22 Mar 2014 11:54 PM IST
हिसार
हिसार Updated Sat, 22 Mar 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन

एचसीएस के 151 पदों पर हुई भर्ती में शनिवार को इनेलो ने 25 नामों का और खुलासा किया है, जिन्हें सरकार और उसके चहेतों का संबंधी और नजदीकी बताया है।

विज्ञापन


इस प्रकार अब तक 86 नामों का खुलासा किया जा चुका है, सरकार और मंत्रियों के नजदीकी हैं। हिसार संसदीय क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने एचसीएस की भर्ती में अपने मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और एचपीएससी के सदस्यों के रिश्तेदारों को नियुक्त किया है।
विज्ञापन


शनिवार को इनेलो के हिसार लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एचसीएस की भर्ती में बड़े पैमाने पर घोटाला कर योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी ही नहीं कि गई, बल्कि भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के आधार पर अयोग्य लोगों को नौकरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर एचसीएस की भर्ती में घोटाले करने के लिए जिम्मेवार लोगों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि 151 पदों पर हुई एचसीएस की भर्तियों में से अब तक 86 नामों का खुलासा कर चुके हैं, जो सरकार और उनके चहेतों की रिश्तेदारी से संबंधित हैं।

उन्होंने कहा सरकार ने अपने चहेतों को भर्ती करने के लिए योग्य उम्मीदवारों व मेरिट में आने वाले लोगों को इंटरव्यू में एक अंक का फासला रखकर उन्हें भर्ती से वंचित कर दिया।

लिखित परीक्षा में उनसे कम अंक लेने वाले अपने चहेते उम्मीदवाराें को इंटरव्यू में अधिक से अधिक अंक देकर उनका सिलेक्शन कर दिया गया। पिछले नौ वर्षों के दौरान की गई भर्तियों में पूरी तरह से भाई-भतीजवाद और क्षेत्रवाद हावी रहा है।

उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार द्वारा की गई अधिकांश भर्तियों को माननीय न्यायालय में चुनौती दी गई है। इतना ही नहीं 1981 पीटीआई और विधानसभा में की नियुक्तियों को माननीय न्यायालय द्वारा निरस्त किया जा चुका है।


इसके अलावा नौ हजार जेबीटी भर्तियों की जांच में 90 प्रतिशत उम्मीदवारों के अंगूठे फर्जी पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर बिना किसी भेदभाव के योग्यता के आधार नौकरियां दी जाएंगी।
एचसीएस की लिस्ट
नाम                      पद                    संबंध
1. विरेंद्र चौधरी    एचसीएस    मुख्यमंत्री के मामा की लड़की का दामाद
2. अभिषेक बतरा    ईटीओ    एमएलए भारत भूषण बतरा का भतीजा
3. विनय चौधरी    तहसीलदार    सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी केके खंडेलवाल के नजदीकी संबंधी
4. जितेंद्र सिंह खटकड़ डीएसपी  एचपीएससी के सदस्य आईसी संागवान का संबंधी
5. निशा तंवर  बीडीपीओ        पब्लिक हेल्थ के एसडीओ सूर्यकांत की पत्नी
6. नरेंद्र सिंह ढांडा  ईटीओ        मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर विरेंद्र सिंह का नजदीकी
7. नीतिन सांगवान  तहसीलदार    कांग्रेस प्रवक्ता रणसिंह मान की भतीजी का पति
8. रीतू हुड्डा  असिस्टेंट ईओ   मुख्यमंत्री के गांव का निवासी और नजदीकी
9. नवदीप सुहाल    असिस्टेंट ईओ    मुख्यमंत्री के भाई कुलदीप नंबरदार के गहरे दोस्त राजपाल सुहाल का पुत्र
10. प्रद्युमन सहरावत    एचसीएस    एक्स डायरेक्टर प्रोसिक्यूशन रामसिंह सहरावत का पुत्र
11. संजीत सिंह  असिस्टेंट ईओ    एडीजीपी एसएस देशवाल का भतीजा
12. नरपेंद्र  असिस्टेंट ईओ    पूर्व विधायक सोमवीर सिंह का संबंधी
13. शिव कुमार  ईटीओ    पूर्व विधायक राजरानी पूनम का दामाद
14. अजय कुमार  तहसीलदार  पूर्व कृषि उपनिदेशक कदम सिंह का पुत्र
15. दिनेश शर्मा    टीएम  मुख्यमंत्री के नजदीकी एवं कांग्रेसी नेता डॉ. सुभाष शर्मा का पुत्र
16. प्रदीप कुमार बीडीपीओ  मुख्यमंत्री के नजदीकी कांग्रेसी नेता भगत सिंह एडवोकेट का दामाद
17. त्रिवेणी मंडल    ईटीओ    पूर्व मंत्री मीना मंडल की पुत्रवधु
18. विनय सिंधु    असिस्टेंट ईओ  मुख्यमंत्री के पुत्र दीपेंद्र हुड्डा का सहपाठी
19. रविंद्र कुमार    बीडीपीओ  विधायक सुलतान झड़ोला का नजदीकी
20. एकता भ्याण    असिस्टेंट ईओ    मुख्यमंत्री के नजदीकी चांदीराम की भतीजी
21. निर्मल नागर    एचसीएस    मुख्यमंत्री के बेटे दीपेंद्र हुड्डा का नजदीकी और कांग्रेसी विधायक का होने वाला दामाद
22. ममता बूरा    असिस्टेंट ईओ    कृषि मंत्री परमवीर सिंह की नजदीकी
23. त्रिलोक कुमार    ईटीओ रिटायर्ड उप आबकारी एवं कराधान कमिश्नर का बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed