फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused who fired at a house in an old feud arrested

Hisar News: पुरानी रंजिश में घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused who fired at a house in an old feud arrested
हिसार। एबीवीटी और थाना सिविल लाइन पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते घर पर फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी क्रांति नगर निवासी अरुण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई जितेंद्र सिंह के अनुसार प्रेम कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि वह आईटीआई चौक पर चिकन कॉर्नर चलाते हैं। 12 नवंबर 2025 की रात परिवार के साथ एक जन्मदिन समारोह से लौटने के बाद सभी सो गए थे। रात करीब 1 बजे उन्हें पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिन्हें उन्होंने सामान्य समझकर अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन

सुबह बेटे रजत ने सीढ़ियों के पास कांच के टूटे टुकड़े देखे। जांच करने पर खिड़की के शीशे पर दो गोली लगने के निशान मिले। सड़क से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अरुण आदतन अपराधी है। लड़ाई-झगड़े की पुरानी रंजिश के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी। उसके खिलाफ छीना-झपटी और चोरी समेत 9 मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed