फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of triple murder arrested from Gujarat, said - in-laws used to interfere in the household, if the loud voice could not be tolerated, then shot them

Hisar News: तिहरा हत्याकांड का आरोपी गुजरात से काबू, बोला-ससुरालवाले गृहस्थी में करते थे दखलंदाजी, ऊंची आवाज बर्दाश्त नहीं हुई तो मार दी थी गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of triple murder arrested from Gujarat, said - in-laws used to interfere in the household, if the loud voice could not be tolerated, then shot them
हिसार। कृष्णा नगर में रविवार को हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी राकेश पंडित को पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल और स्कूटी बरामद करनी है।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी राकेश पंडित ने बताया कि काफी समय से ससुरालवाले गृहस्थी में दखलंदाजी कर रहे थे। हर छोटी छोटी बातों पर ससुर और साले टोकते थे। जिस कारण तनाव में रहता था। इसके अलावा पत्नी सुमन का सासु मां के प्रति व्यवहार सही नहीं था। हर रोज झगड़ा करती थी। घटना से दो दिन पहले भी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। उसने अपने भाई के पास फोन कर दोनों को यहां बुला लिया। रविवार को पत्नी और उसके भाई ऊंची आवाज में बोल रहे थे। कई बार समझाया, लेकिन एक न सुनी। इसके बाद तनाव में आकर उसने लाइसेंसी पिस्टल से तीनों को गोलियां मार दी थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश पंडित वारदात को अंजाम देने के बाद राजस्थान से होता हुआ गुजरात पहुंचा था। पुलिस ने टोल और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफल रही। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी पिस्टल से की थी वारदात
रविवार सुबह धनाना निवासी मंजीत और जितेश अपनी बहन सुमन को लेने के लिए उसके घर कृष्णा नगर आए थे। उस दौरान तीनों का राकेश पंडित के साथ झगड़ा हो गया था। बात यहां तक पहुंच गई की राकेश पंडित ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर तीनों की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया था।

तिहरे हत्याकांड में पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी राकेश पंडित को राजकोट से गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। - गंगाराम पूनिया, एसपी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed