फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of fraud of crores of rupees in the name of awarding Mess contract to the hospital

अस्पताल की मैसूर का ठेका देने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 20 Jan 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of crores of rupees in the name of awarding Mess contract to the hospital
अस्पताल की मैस का ठेका देने के नाम पर करीब 15-20 लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

हिसार के सेक्टर- 16-17 निवासी सुरेंद्र नैन व महेंद्रगढ़ निवासी पवन ने बताया कि मोहाली की रेड बीन हॉस्पिटेलिटी प्रालि नामक कंपनी विभिन्न शहरों में अस्पतालों में मैस के ठेके लेती है। यह कंपनी आगे अन्य लोगों को अस्पतालों में मैस का ठेका लाखों रुपये में दे देती है। जिसके बदले में उस व्यक्ति से कंपनी किसी से तीन तो किसी से सात तो किसी से 12 और किसी से 15 लाख रुपये नकद लेती है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी ने इस तरह हिसार के दो निजी अस्पतालों को भी ठेका पवन ने लिया था। जिसके लिए उसने कंपनी को तीन लाख रुपये व खाली चेक दिया था। पवन ने बताया कि ये खाली चेक कंपनी सिक्योरिटी चेक के नाम पर प्रत्येक उस व्यक्ति से लेती है। जिसे वह ठेका दे रही है। पवन का आरोप है कि कंपनी ने उसके द्वारा दिए गए खाली चेक में सात लाख रुपये भरकर बैंक में कैश के लिए लगा दिया। पवन व सुरेंद्र ने बताया कि कंपनी ने बताया कि कंपनी की ओर से उन्हें कहा जाता है कि वह जिस अस्पताल में ठेका लें, वहां के स्टाफ या किसी को भी ये मत बताएं कि उन्होंने ठेका लिया है, बल्कि ये बताएं कि वह रेड बीन कंपनी में मैनेजर हैं। इसके अलावा कंपनी उनके खाली चेक में राशि भरकर बैंक में लगा रही है। पवन ने बताया कि इस कंपनी में उसने तीन लाख रुपये, सेक्टर - 16-17 निवासी हरीश ने 17 लाख रुपये, सेक्टर 16-17 निवासी सुरेंद्र नैन ने 12 लाख 70 हजार रुपये, फतेहाबाद निवासी संदीप ने दो लाख 75 हजार रुपये, रोहतक निवासी आकाश ने 10 लाख 50 हजार रुपये और वाराणसी (उत्तरप्रदेश) निवासी सुकृति गर्ग ने 9 लाख 50 हजार रुपये जमा करवाए थे। सभी ने साथ में खाली चेक भी दिए थे। पवन का कहना है कि उसने धोखाधड़ी की लिखित शिकायत सोमवार को हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में की थी, जिस पर रेड बीन कंपनी के एमडी बिट्टू उर्फ बोबी सिंह को थाने में मंगलवार को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि वह बुधवार को दोबारा थाना जाएंगे व इस मामले में धोखाधड़ी के शिकार हुए अन्य भी पुलिस में शिकायत देंगे।
इस बारे में कोई शिकायत आई है या नहीं, मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर आई है तो उसको लेकर जांच अवश्य की जाएगी।
- इंस्पेक्टर प्रह्लाद, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed