{"_id":"67ba21e4fe9cfb67e807f2fd","slug":"accused-of-embezzling-rs-97-lakh-from-employees-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-572192-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कर्मचारियों के 97 लाख रुपये हड़पने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कर्मचारियों के 97 लाख रुपये हड़पने का आरोपी काबू
विज्ञापन
हिसार। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मुकदमे में मात्रश्याम निवासी अरविंद को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपी से 97 लाख रुपये की रिकवरी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
जांच अधिकारी कांता ने बताया कि आरोपी अरविंद कुमार ने कई साल पहले शहर में एक प्लेसमेंट एजेंसी खोली थी। वह एजेंसी के मार्फत हरियाणा कृषि उद्योग निगम पंचकूला को सुरक्षा कर्मी मुहैया करवाता था। उस दौरान सुुरक्षा कर्मियों का पीएफ कटता था। अरविंद ने कर्मचारियों का पी.एफ. खाते में जमा होने की बात कही थी।
मगर वह खाते में जमा करने की बजाय रुपये अपने पास रखता था। आरोपी ने कर्मचारियों के कई सालों के पीएफ के रुपये अपने पास ही रखे। अरविंद ने कर्मचारियों से धोखाधड़ी करते हुए करीब 97 लाख रुपये जमा नहीं कराए। ब्यूरो