फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused of buying votes by paying money, complains to police

रुपये देकर वोट खरीदने का लगाया आरोप, पुलिस को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of buying votes by paying money, complains to police
हिसार। आदमपुर उपचुनाव को लेकर मतदान से पहले दड़ौली निवासी एक व्यक्ति ने रुपये देकर वोट खरीदने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने इसकी लिखित में शिकायत आदमपुर पुलिस थाने में भी की है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव दड़ौली निवासी सियाराम ने बताया कि विनोद मेरे घर पर आया। उसने वोट खरीदने के लिए मुझे 5 हजार रुपये दिए और मुझे कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को वोट देने के लिए कहा। इसकी वीडियो भी मेरे पास है। इसके बाद स्टालिन मेरे घर आया और रुपये छीनकर चला गया।
विज्ञापन

महिला को मृत बता वोट डालने से किया मना
गांव सुंडावास में 87 वर्षीय महिला कन्ही मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची तो उसे मृत बता वोट डालने से ही रोक दिया। मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने कहा कि इस नाम की महिला की मौत हो चुकी है। हालांकि महिला ने उनसे कहा कि उसका वोटर लिस्ट में नाम है और उसके घर वोटर रसीद भी आई है। मगर कर्मचारियों ने उसे वोट नहीं डालने दिया। इस पर महिला को मायूस होकर बिना मतदान किए घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर वकील से मारपीट, मौके पर पहुंचे एसपी
आदमपुर गांव के बने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। यहां एडवोकेट राकेश के साथ पूर्व सरपंच के बेटे व उसके भतीजे ने मारपीट की। आरोपियों ने एडवोकेट को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पाकर एसपी लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने एडवोकेट को आदमपुर थाने में शिकायत देने को कहा। इसके बाद सभी वहां से चले गए। इधर 11 बजे तक 22.51 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक 10.5 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
ईवीएम में आई खराबी, बाधित रहा मतदान
खारा बरवाला के बूथ नंबर 50 पर 1 घंटे तक ईवीएम खराब रही, जिस कारण मतदान बाधित हुआ। उधर गांव सदलपुर में बूथ नंबर 27 पर 30 मिनट मशीन खराब रही। हालांकि दोनों बूथों पर मशीनों में आई खराबी को दुरुस्त कर मतदान सुचारु करवा दिया गया।
इस तरह दिन चढ़ने के साथ बढ़ा मतदान प्रतिशत
समय मतदान प्रतिशत में
सुबह 7 बजे 0.0
सुबह 9 बजे 10.5
सुबह 11 बजे 22-51
दोपहर 1 बजे 41.24
शाम 3 बजे 55.12
शाम 5 बजे 69.21
कुल 76.51
घुड़साल में मिली संदिग्ध कार, पुलिस ने कब्जे में ली
गांव घुड़साल में रोहतक नंबर की एक संदिग्ध कार मिली है। कार में रोहतक का एक पूर्व सरपंच व उसका साथी बैठा हुआ था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। आदमपुर थाने ले जाकर पूछताछ की। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

75 बूथों पर रही खास निगरानी
उपचुनाव के लिए 180 बूथ बनाए गए थे। इन में से 36 संवेदनशील, 39 अति-संवेदनशील थे। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1 लाख 71 हजार 974 मतदाता हैं। 91927 पुरुष व 79827 महिला मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। भोडिया बिश्नोईयान के बूथ नंबर 2, मोडाखेड़ा गांव के बूथ नंबर 129 को मॉडल बूथ बनाया गया था। चंदन नगर में राजकीय प्राथमिक स्कूल में सखी बूथ बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed