फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused in Vinod Panu's murder sent to jail; claimed Rakesh had provided the pistol.

Hisar News: विनोद पानू के हत्यारोपी को जेल भेजा, बोला-राकेश ने दी थी पिस्तौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused in Vinod Panu's murder sent to jail; claimed Rakesh had provided the pistol.
हिसार। गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा हत्याकांड में पानीपत में गिरफ्तार किए गए गढ़ी निवासी अजय को रविवार को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अजय को प्रोडक्शन वारंट पर हिसार लाने के लिए अभी पानीपत पुलिस से संपर्क नहीं किया है। इस मामले में वारदात के दिन ही पकड़े गए राकेश को रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अजय को प्रोडक्शन वारंट पर हिसार लाने के लिए अभी पानीपत पुलिस से संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन

पानीपत सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र के मुताबिक पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि उसकी खरड़ गांव निवासी राकेश उर्फ राका के साथ दोस्ती है। उसी ने देसी पिस्तौल रौंद से भरी मैग्जीन सहित दी थी। दोनों ने मिलकर 20 अगस्त को हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद राकेश उर्फ राका मौके पर पकड़ा गया और वह भागने में कामयाब हो गया था। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अजय से अवैध हथियार व रौंद कब्जे में लेकर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता मदनलाल के बताया कि पुलिस की रिमांड के दौरान राकेश ने कई खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि उज्जैन में उसने विनोद पानू को मारने की साजिश रची थी। वहां से लौटने के बाद ही पानू की रेकी की जा रही थी। वीरवार को मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। साजिश में सुनील सुंडावासिया भी शामिल रहा जिससे उसकी मुलाकात हिसार जेल में हुई थी। आरोपी से पूछताछ में जिन-जिन नामों का खुलासा हुआ है पुलिस उन सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

---
पानीपत में चौटाला रोड से किया था गिरफ्तार
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शनिवार शाम चौटाला रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान जीटी रोड की तरफ से एक युवक पीठू बैग लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में अपना नाम गढ़ी निवासी अजय उर्फ तेल बताया। बैग की तलाशी ली तो देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed