फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused in the murder of history-sheeter Naresh sent to 14-day judicial custody.

Hisar News: हिस्ट्रीशीटर नरेश हत्याकांड के आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused in the murder of history-sheeter Naresh sent to 14-day judicial custody.
हिसार। हिस्ट्रीशीटर व हरिता निवासी नरेश की हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लिए गए सीसवाल निवासी अमित उर्फ मीता और रावतखेड़ा निवासी अमित को वीरवार को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में मंगाली निवासी सुनील, सीसवाल निवासी अमित उर्फ मीता और रावतखेड़ा निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन तीनों को अदालत में पेश किया था जहां से सुनील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था जबकि बाकी दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। तीनों बदमाशों पर हत्या, लूट व डकैती सहित 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया था कि ये दोनों आरोपी साजिश में शामिल थे।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर

कैमरी गांव स्थित एसआर क्रिकेट ग्राउंड में रविवार रात मैच समाप्त होने के बाद तीन बदमाशों ने हरिता निवासी नरेश व बयानाखेड़ा निवासी धर्मबीर पर फायरिंग की थी। नरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्याकांड के मुख्यारोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हमले में घायल हुए बयानाखेड़ा निवासी धर्मबीर ने बताया था कि हमलावरों में से एक अनिल उर्फ छोटिया था जो पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। हालांकि पुलिस ने उसके भाई सुनील को गिरफ्तार किया था। वहीं अभी तक दो हमलावरों की पहचान ही नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed