फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused in Satlok Ashram case nabbed after 8 years

सतलोक आश्रम प्रकरण में आरोपी 8 साल बाद काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Accused in Satlok Ashram case nabbed after 8 years
बरवाला। सतलोक आश्रम प्रकरण में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने घटना के 8 साल बाद गिरफ्तार किया है। जिला सोनीपत के गांव खानपुर कलां निवासी संजय फौजी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रोहतक से काबू किया।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस को आरोपी संजय ने बताया कि वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। इसके चलते वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। बता दें कि वर्ष 2014 में सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान रामपाल समर्थकों व पुलिस के बीच टकराव हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली की लखपत कॉलोनी निवासी शिवपाल के बयान पर केस दर्ज किया था। आरोप था कि रामपाल के कई समर्थकों ने महिलाओं व बच्चों को ढाल बना लिया था। इस दौरान समर्थकों ने आश्रम में मौजूद लोगों को रोकने की कोशिश की तो तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इसी मामले में संजय फौजी भी आरोपी है। संजय पर मृतकों के परिजनों ने षड्यंत्र में शामिल होने, हत्या करने के केस दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed