फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused bird arrested with 1 kg 275 grams of opium

Hisar News: एसटीएफ टीम ने 1 किलो 275 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Accused bird arrested with 1 kg 275 grams of opium
हिसार। एसटीएफ टीम ने राजगढ़ रोड स्थित बाईपास के पास से एक व्यक्ति को 1 किलो 275 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी भाणा निवासी पंछी के खिलाफ आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हिसार यूनिट के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आदमपुर के भाणा निवासी पंछी नशा बेचने की फिराक में बाईपास पर खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची और शक के आधार एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास 1 किलो 275 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान से अफीम लेकर आया है और हिसार व फतेहाबाद एरिया में सप्लाई करनी थी। टीम में पीएसआई हरिओम, एएसआई अनूप सिंह, एएसआई सुनील कुमार, एचसी विरेंद्र, अमित और विजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed