फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused arrested with 770 boxes of illegal beer, was going to Delhi to sell

Hisar News: 770 पेटी अवैध बीयर सहित आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली जा रहा था बेचने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 770 boxes of illegal beer, was going to Delhi to sell
हांसी अवैध बीयर के साथ गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस की हिरासत में। 
हांसी। थाना शहर पुलिस ने 11,496 केन व 3,492 बोतल अवैध बीयर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कुल 770 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान दिल्ली के महाबीर नगर निवासी मनोज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार यह बीयर पंजाब में बेचने के लिए थी।
विज्ञापन

लेकिन इसे अवैध रूप से पंजाब से बाहर बेचा जा रहा था। पुलिस के अनुसार इसे दिल्ली में बेचा जाना था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इसे बरामद कर लिया। पुलिस अब मामले में ठेकेदार की तलाश कर रही है। उप निरीक्षक खेताराम ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली की एक अवैध शराब से भरा हुआ कंटेनर गीता चौक से दिल्ली की तरफ जाएगा। पुलिस ने नाकेबंदी कर कंटेनर को रुकवाने की कोशिश की। कंटेनर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो पुलिस ने पीछा करते हुए कंटेनर को गांव मुंढ़ाल के पास रुकवा लिया।
विज्ञापन

वहीं चालक को हिरासत में लेकर जांच की गई तो कंटेनर में 500 एमएल के 11,496 कैन व 650 एमएल की 3,492 बोतल बीयर मिली। अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाने में अभियोग अंकित किया गया। साथ ही कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed