फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused arrested for snatching goods and cash from delivery employee

Hisar News: डिलीवरी कर्मचारी से सामान व नकदी छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for snatching goods and cash from delivery employee
हिसार। बालसमंद चौकी पुलिस ने एक ई कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी कर्मचारी से पार्सल और नकदी छीनने के मामले में शिकारपुर निवासी आजाद सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई सूरजमल ने बताया कि ई कॉमर्स कंपनी के हिसार कार्यालय में कार्यरत डिलीवरी कर्मी व गांव हरिकोट निवासी अमित चौकी बालसमंद में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 25 जुलाई को डिलीवरी का सामान बांटने धीरणवास जा रहा था। जब वह रावलवास खुर्द से पातन रोड पर पहुंचा और मोटरसाइकिल रोकी तो वहां मौजूद एक युवक ने खुद को ग्राहक बताकर पार्सल मांगने की बात कही। पार्सल दिखाने के दौरान उक्त युवक ने पीछे से उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किया जिससे वह घायल होकर गिर गया। आरोपी युवक उसका बैग छीनकर बाइक पर फरार हो गया। इस बैग में कुछ पार्सल और नकदी थी। शिकायत के आधार पर थाना सदर में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


गांव किरतान से गैस सिलिंडर व नकदी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
हिसार। बालसमंद चौकी पुलिस ने गांव किरतान से गैस सिलिंडर और नकदी चोरी के मामले में दो आरोपियों रावलवास खुर्द निवासी दीपक और सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा गैस सिलिंडर बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संस्करण ने बताया कि 31 जुलाई को पुलिस चौकी में गांव किरतान निवासी रिंकू ने उसके घर से गैस सिलिंडर चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 31 जुलाई 2025 को वह अपनी बहन के साथ खेत में गया हुआ था कि पीछे से कोई अज्ञात रसोई से गैस सिलिंडर और नकदी चोरी करके ले गया। पुलिस ने दो गई शिकायत पर थाना सदर हिसार में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed