फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused acquitted in case of death of youth due to aerial firing

Hisar News: हवाई फायरिंग से युवक की मौत मामले में आरोपी बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in case of death of youth due to aerial firing
हिसार। बरात में हवाई फायरिंग के दौरान युवक की मौत के चर्चित मामले में एडीजे पुनीत सहगल की अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद महम के गांव किशनगढ़ निवासी नरेंद्र को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार 23 नवंबर 2021 को बास थाना में महम निवासी आजाद सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनका बेटा सोनू अपने साथियों सनूप और नितेश के साथ गांव किशनगढ़ निवासी विनय की बरात में शामिल होने के लिए गांव पुट्ठी सामाण गया था।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक बरात जब लड़की पक्ष के घर के निकट पहुंची तो किशनगढ़ निवासी नरेंद्र लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां आया। आरोप था कि उसने शादी समारोह के दौरान फायरिंग की और गोली सोनू की छाती में जा लगी। गंभीर रूप से घायल सोनू को उसके साथी महम के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में बास थाना पुलिस ने नरेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 तथा शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की सुनवाई हिसार स्थित एडीजे अदालत में चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed