फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accident or conspiracy... Fire broke out again in Silver Apartment, three vehicles burnt in basement parking, 11 vehicles were burnt four days ago

Hisar News: हादसा या साजिश...सिल्वर अपार्टमेंट में फिर भड़की आग बेसमेंट पार्किंग में तीन गाड़ियां जलीं, चार दिन पहले 11 वाहन जल गए थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accident or conspiracy... Fire broke out again in Silver Apartment, three vehicles burnt in basement parking, 11 vehicles were burnt four days ago
सिल्वर अपार्टमेंट की बेसमेंट में आग से जलीं गाड़ियां। 
हिसार। अर्बन एस्टेट 2 के साथ लगती डीसी-एमसी काॅलोनी में बने चार मंजिला सिल्वर अपार्टमेंट में बुधवार सुबह करीब सवा 8 बजे आग लग गई। बिल्डिंग के बेसमेंट से धुआं निकलते ही फायर सिस्टम के अलार्म बजने लगे। इससे मौके पर भगदड़ मच गई, काफी लोग अपने फ्लैट से बाहर आ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बेसमेंट में खड़ी तीन कारें जल गईं। इसके अलावा एक बाइक व कार को नुकसान पहुंचा है। चार दिन के भीतर दूसरी बार आग लगने के मामले को संदिग्ध मानते हुए डीसी ने 5 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि 19 अप्रैल को इसी बिल्डिंग के बाहर पार्किंग में तीन कारें व 8 दुपहिया वाहन आग लगने से जल गए थे।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में 25 फ्लैट से 23 सिलिंडर बाहर निकाले
जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा आठ बजे बिल्डिंग के बेसमेंट में खड़ी तीन गाड़ियों में आग लगी थी। बेसमेट से निकलने वाला धुआं पाइप के जरिये अंदर मकानों तक पहुंच गया, जिससे फायर अलार्म बजने लगे। घर के अंदर धुआं देखकर लोग घबरा गए। सभी लोग फ्लैट से बाहर निकल आए। आसपास के लाेगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के 30 से अधिक कर्मचारियों ने पहले गाड़ियों में लगी आग को बुझाया। इसके बाद अंदर अपार्टमेंट के 25 फ्लैट में जाकर करीब 23 गैस सिलिंडर बाहर निकाले। अपार्टमेंट को पूरी तरह से खाली करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम ज्योति मित्तल, पार्षद संजय डालमिया सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पुलिस व फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से ब्योरा लिया। सभी लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि होने पर अधिकारियों को निर्देश देकर वे लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

चार दिन में दूसरी घटना से दहशत में हैं लोग
सोसायटी के लोगों को आशंका है कि यह साजिश हो सकती है। 19 अप्रैल को भी इसी बिल्डिंग के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लगी थी। जिसमें तीन कार व 8 दुपहिया वाहन जल गए थे। चौथे ही दिन इस तरह की दूसरी घटना से लोगों में डर है। लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट का निर्माण हिसार के कुणाल चौधरी ने करवाया था। इसके बाद यह अपार्टमेंट लोगों को हैंडओवर कर दिए गए। अपार्टमेंट के मेंटेनेंस का काम सभी सोसायटी सदस्य मिलकर कराते हैं।


--------------

कमेटी 7 दिन में डीसी को देगी रिपोर्ट
डीसी अनीश यादव ने घटना के कारणों का पता करने के लिए एसडीएम ज्योति मित्तल की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। कमेटी अपार्टमेंट में अग्नि सुरक्षा प्रबंधों की उपलब्धता के साथ-साथ इसका भी मूल्यांकन करेगी कि बिल्डिंग का डिजाइन और ढांचा सक्षम प्राधिकारी द्वारा मंजूर किए गए नियमों के अनुरूप है या नहीं। कमेटी सदस्य निर्माण के नियमों, सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में कारणों व उल्लंघनाओं का भी पता लगाएंगे। एसडीएम ज्योति मित्तल की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी में डीएसपी मुख्यालय, नगर निगम तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, फायर स्टेशन ऑफिसर को सदस्य के रूप में लिया गया है। विस्तृत जांच करने के उपरांत 7 दिन के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed