फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   accident, accident in churoo, hindi news, 8 dead, hisar

चुरू में हरियाणा के पांच बदमाशों समेत आठ की मौत

Mon, 25 Jul 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 25 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident, accident in churoo, hindi news, 8 dead, hisar
एक्सीडेंट - फोटो : bureau

राजस्थान के चुरू के निकटवर्ती भालेरी थाने के गांव कोहिणा में जमीन को लेकर विवाद के बाद पुलिस को देखकर दो कैंपरों में सवार होकर साहवा की तरफ भागे बदमाशों की गाड़ी ने भालेरी-तारानगर मार्ग पर सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और करीब छह लोग घायल हो गए। मरने वालों में पांच तो कैंपर सवार हरियाणा के बदमाश बताए जा रहे हैं और तीन बोलेरो सवार चुरु के ही लोग हैं, जो अपने गांव मेहरी लौट रहे थे।

विज्ञापन


भालेरी में एक ही परिवार के लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इनमें एक पक्ष हरियाणा में रहता है। रविवार को हरियाणा से आया पक्ष जमीन में हिस्सेदारी मांग रहा था इसको लेकर विवाद हो गया। एएसपी केशर सिंह शेखावत ने बताया कि भालेरी पुलिस को कोहिणा निवासी जयसिंह जाट ने सूचना दी कि दो कैंपरों में सवार होकर हरियाणा से आए उसके परिवार के ही कुछ लोग झगड़ रहे हैं। भालेरी थाना अधिकारी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने पुलिस पर दो-तीन हवाई फायर किए।
विज्ञापन


शेखावत ने बताया कि फायरिंग के बाद बदमाश साहवा की तरफ भागे। वहां पुलिस की नाकाबंदी देख वापस भालेरी होकर चुरू आ रहे थे। उधर, मेहरी गांव का एक परिवार सात्यूं-राजपुरा से आ रहा था। उनकी बोलेरो को बदमाशों की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बुद्धशैली हरियाणा निवासी विजय जाट, मेहरी निवासी जन्नत बानो, रुकसार पुत्री लियाकत खां, इस्लाम एवं अज्ञात की मौत हो गई, उसका शव भालेरी पीएचसी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोरड़ा जतीद हरियाणा निवासी मींटू जाट, अनिल जाट, भोला, हरपालू निवासी अमित, सारेड़ा कदीम निवासी महेंद्र सिंह, संदीप, बादड़ा निवासी सुनील जाट, भोला उर्फ संदीप, नरेश, नीरज, इमरान, सलीम और लतीफ आदि घायल हो गए। इनमें से सलीम, लतीफ, मींटू, अनिल, भोला उर्फ संदीप व अनिल की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। घायल को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस से राजकीय भारतीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने घायल का उपचार किया। पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए।

अस्पताल पहुंचा प्रशासन
घटना की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता और जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके अलावा एएसपी केशर सिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, सभापति विजय कुमार शर्मा, कोतवाली एसएचओ रिछपाल सिंह, सदर एसएचओ राजवीर सिंह, रतन नगर एसएचओ रामचंद्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।


सीटी स्कैन करवाने गया नीरज हुआ फरार
एएसपी केशर सिंह शेखावत ने बताया कि कैंपर हादसे में घायल हुए बदमाश हरियाणा के हार्डकोर अपराधी हैं। इनमें से काकड़ोली निवासी नीरज को सीटी स्कैन करवाने भेजा था, वह फरार हो गया। घायलों के साथ पुलिस जवान भेजे गए हैं। उपचार होने के बाद बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर में भर्ती बदमाशों के पास भी दो-दो पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

अस्पताल बना पुलिस छावनी
घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी संख्या में अस्पताल जाब्ता पहुंच गया। एसपी और एएसपी ने अस्पताल में हर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
घटना में पुलिस ने हरपालू निवासी अमित और सोरड़ा जतीद निवासी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त दोनों आरोपित दूसरी कैंपर में सवार थे।

हरियाणा के मरने वाले
विजय जाट निवासी बुधशैली, सिवानी मंडी के पास का गांव
नरेश जाट, निवासी बहल
भोला, निवासी बहल
महेंद्र सिंह-
रमेश-
(इन दो का अभी पता नहीं चला लेकिन इसके भी हरियाणा के ही होने की आशंका है।

चूरू के मेहरी गांव के मृतक
जन्नत बानो
रुकसार
इस्लाम
..............

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed