फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ABVP President Kamaldeep Attri suspended at GJU; entry to campus also barred.

Hisar News: जीजेयू में एबीवीपी अध्यक्ष कमलदीप अत्री निलंबित, परिसर में प्रवेश पर भी रोक

Sat, 20 Jun 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 20 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
ABVP President Kamaldeep Attri suspended at GJU; entry to campus also barred.

विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विश्वविद्यालय अध्यक्ष एवं जनसंचार विभाग के पीएचडी स्कॉलर कमलदीप अत्री को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच पूरी होने तक उनके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इस संबंध में जारी पत्र शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।
जनसंचार विभाग के चेयरपर्सन की ओर से 18 जून को जारी आदेश के अनुसार मुख्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर कमलदीप अत्री पर प्रोक्टोरियल नियमों के उल्लंघन, अनुशासनहीनता तथा विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक उन्हें सभी शैक्षणिक, विभागीय और प्रशासनिक गतिविधियों से दूर रखा जाएगा तथा वे विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

आदेश की प्रतियां प्रॉक्टर, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, कुलपति कार्यालय, शोधार्थी के सुपरवाइजर और कमलदीप अत्री को भेजी गई हैं। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अनुशासनहीनता अथवा छवि धूमिल करने से जुड़े आरोपों का आधार क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई हाल ही में एबीवीपी के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन के बाद की गई है। पिछले सप्ताह कमलदीप अत्री के नेतृत्व में हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के विद्यार्थियों ने कम उपस्थिति के आधार पर नाम काटने और अधिक फीस वसूले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया था। विद्यार्थियों ने फीस में राहत की मांग भी उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed