फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Abhishek won gold medal by completing 400 meters race in 46.21 seconds.

Hisar News: 46.21 सेकंड में 400 मीटर दौड़ पूरी कर अभिषेक ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Abhishek won gold medal by completing 400 meters race in 46.21 seconds.
400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता अ​भिषेक। साथ में कोच संदीप व अन्य। 
हिसार। भुवनेश्वर में चल रही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अभिषेक ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। अभिषेक ने 46.21 सेकंड में 400 मीटर दौड़ लगा पदक पर कब्जा किया है। अभिषेक मूलरूप से टोहाना के गांव धारसूल कलां का रहने वाला है। वह डेढ़ साल से खेल विभाग की ओर से हिसार में चल रही नर्सरी में कोच संदीप के पास अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन


अभिषेक ने सिरसा के शाह सतनाम कॉलेज में बीए की पढ़ाई की। उसके मामा अमित श्योकंद कॉलेज में वाॅलीबाल के कोच थे। उस समय वह भी वहां दौड़ का अभ्यास करता था। इसके बाद धीरे-धीरे उसकी रूचि बढ़ती चली गई। उसने ढाई साल तक वहां अभ्यास किया। पहली बार उसने 52 सेकंड में 400 मीटर दौड़ लगाई थी। इसके बाद उसे पता चला तो वह हिसार में खेल नर्सरी के लिए ट्रायल दिए। यहां पर उसका चयन हो गया। कोच संदीप ने बताया कि खेल विभाग की ओर से लड़कों की खेल नर्सरी चल रही है। इसमें खिलाड़ियों को रहने से लेकर खाने की सुविधा मिल रही है। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed