फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   aasembly elections

पीएम मोदी की रैली आज, 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ 11 एसपी संभालेंगे व्यवस्था

Fri, 18 Oct 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
aasembly elections
रैली स्थल पर जायजा लेते सांसद बृजेंद्र सिंह व स्थानीय नेता। - फोटो : Hisar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिसार के सेक्टर 1-4 में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचेंगे। वह यहां हिसार, जींद व फतेहाबाद की दस विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशियों के लिए जन समर्थन जुटाएंगे। प्रधानमंत्री की रैली में कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए प्रशासन द्वारा 11 पुलिस अधीक्षकों व दो डीएसपी के साथ 13 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए सेक्टर 1-4 में ही तीन हैलीपेड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

रामनगर की तरफ से होगी जनता की एंट्री
रैली स्थल पर पहुंचने के लिए जनता की एंट्री रामनगर की तरफ से की जाएगी। यहां पंडाल में जाने के लिए तीन से चार द्वार बनाए गए हैं। जनता के लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है जबकि प्रधानमंत्री जिस मंच पर बैठेंगे, वह वाटर और फायर प्रूफ है। मीडिया के लिए कम्यूनिटी सेंटर के नजदीक एंट्री गेट बनाया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर 1-4 की तरफ के रूट डायवर्ट किए गए
चुनावी रैली के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने व आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए सेक्टर 1-4 की तरफ के रूट डायवर्ट किए गए हैं। जिंदल चौक से सेक्टर 1-4 की तरफ, दिल्ली रोड (रायपुर रोड) से मिल गेट व मिलगेट से सेक्टर 1-4 की तरफ जाने वाले रोड को आम जनता के वाहनों के आने जाने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। आम नागरिकों को इन रास्तों से न होकर अन्य रास्तों को तलाशना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगी पार्किंग व्यवस्था
दिल्ली बाईपास रोड (रायपुर रोड) की तरफ से रैली में आने वाले व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग ग्लोबल स्पेस के पास सुनिश्चित की गई है तथा मिलगेट की तरफ से रैली में जाने वाले व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग आनंद निकेतन कालोनी में होगी। वहीं, सूर्य नगर रोड (जिंदल चौक) की तरफ से रैली में आने वाले व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सेक्टर एक की तरफ की गई है।
काले कपड़े पहने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री
रैली में आने वाले लोगों को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच से गुजरना होना होगा। मेटल डिटेक्टर मशीन से स्कैनिंग के अलावा खुद पुलिसकर्मी भी तलाशी लेंगे। काले कपड़े पहनकर आने वालों को रैली में एंट्री नहीं दी जाएगी। यहां तक की काली जुराबें भी बाहर ही निकलवाई जाएंगी। इसके अलावा तंबाकू उत्पादों को भी साथ नहीं ले जाना दिया जाएगा।
फरीदाबाद से आई डॉग स्क्वॉयड टीम
प्रधानमंत्री की रैली से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपीजी से लेकर उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीमें हिसार पहुंच चुकी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं फरीदाबाद से डॉग स्क्वॉयड टीम भी बुलाई गई है। इसमें कई विशेषताओं वाला डॉग धोलू भी शामिल है।
कम्यूनिटी सेंटर को बनाया गया सेफ हाउस
प्रधानमंत्री के कुछ देर विश्राम करने की स्थिति में उचित व्यवस्था के लिए कम्यूनिटी सेंटर को सेफ हाउस बनाया गया है। सेफ हाउस में उच्च स्तरीय टीम के निर्देश पर व्हाइट वॉश किया गया। वहीं लाइट की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।
ये रहेंगे मंच पर
मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना से भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला, राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, सांसद बृजेंद्र सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, मेयर गौतम सरदाना, जिला प्रभारी ओपी पहल, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन कर्णसिंह रानौलिया मौजूद रहेंगे।
मोदी को भेंट की जाएगी वीर बर्बरीक के जीवन से जुड़ी पुस्तक
कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, सांसद बृजेंद्र सिंह व मेयर गौतम सरदाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिह्न के रूप में वीर बर्बरीक के जीवन से संबंधित पुस्तक भेंट करेंगे। इसके अलावा कार्यकर्ता बड़ी फूलमाला से स्वागत करेंगे और सम्मानपूर्वक प्रधानमंत्री को पगड़ी भी पहनाई जाएगी।
सांसद व अन्य नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा
दोपहर बाद सांसद बृजेंद्र सिंह, मेयर गौतम सरदाना, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार व अन्य नेताओं ने रैली स्थल का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच से लेकर कार्यकर्ताओं व आम जनता के बैठने की व्यवस्था के बारे में जाना।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट.................पुलिस अधिकारी
अमित कुमार, एसडीओ, भाखड़ा व्यास सेवाएं - अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक, जींद
सुनील कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग - अरुण नेहरा, पुलिस अधीक्षक, सिरसा
प्रेम सिंह राणा, एक्सईएन, पंचायती राज - शिव चरण, पुलिस अधीक्षक, हिसार
भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, हुडा - वसीम अकरम, पुलिस अधीक्षक पुलिस अकादमी, मधुबन
बिजेंद्र सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम - ओपी नरवाल, पुलिस अधीक्षक आरटीसी, भोंडसी
राकेश साहू, एसडीओ, सिंचाई विभाग - सुलोचना, पुलिस अधीक्षक पीटीसी, सुनारिया
रमेश कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग - राजेंद्र मीणा, आदेशक, चतुर्थ वाहिनी, मधुबन
जीतराम, एक्सईएन, बिजली निगम - सुरेंद्र पाल, आदेशक, पंचम वाहिनी, मधुबन
सतीश कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम - वीरेंद्र सांगवान, पुलिस अधीक्षक, हांसी
एमएल सुखीजा, एक्सईएन, बिजली निगम - विजय प्रताप, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
गोविंद राम, एक्सईएन, बिजली निगम - भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, एससीबी
महेंद्र पाल, एक्सईएन, बिजली निगम - सतीश गौतम, डीएसपी, तृतीय वाहिनी आईआरबी, सुनारिया
जोगिंद्र सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम - हंसराज, डीएसपी, सोनीपत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे बाद हिसार पहुंचेंगे। बड़े उत्साह के साथ जनता व कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री की यह रैली हिसार जिले में सातों सीटों पर कमल खिलाने का काम करेगी।
सुजीत कुमार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed