फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Aarya samaj election, Nagori Gate hisar, Hisar

अब आर्य समाज नागोरी गेट की आम सभा में विवाद, पहुंची पुलिस

Mon, 08 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 08 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aarya samaj election, Nagori Gate hisar, Hisar
Aarya samaj - फोटो : Bureau

 आर्य समाज नागोरी गेट में आर्य समाज संघर्ष समिति आम सभा की बैठक में रविवार को चुनाव को लेकर हो रही चर्चा के बीच गहमा-गहमी व धक्का मुक्की हो गई। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामला शांत करवाया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें सदस्यता नहीं दी जा रही।

विज्ञापन

आर्य सतबीर शेखावत, आर्य नवीन एवं आर्य श्याम जाखड़ का आरोप है कि समाज के कुछ लोग 25 साल से लगातार आर्य समाज संस्था के पदाधिकारी हैं। ये लोग किसी इच्छित सदस्य को सदस्यता नहीं दे रहे। इतना ही नहीं पुराने सदस्यों का नाम भी सदस्यता से हटा रहे हैं। उनका आरोप है कि वर्तमान पदाधिकारियों ने अपने अनुकूल सदस्यों को रख लिया। इसी कारण रविवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे मौके पर मौजूद लोगों में असंतोष फैल गया, जिस कारण बैठक में हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


हाजिरी रजिस्टर गायब करने का आरोप
रोष जताने वाले लोगों का आरोप है कि पदाधिकारियों ने हाजिरी रजिस्टर ही पिछले दो-तीन सप्ताह से गायब कर दिया। इस रजिस्टर में रेगुलर आने वाले लोगों के हस्ताक्षर थे। जब मौके पर मौजूद लोगों ने रजिस्टर मांगा तो वहां हंगामा मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सैनी पर आरोप
सतबीर शेखावत ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान हरि सिंह सैनी ने मौके पर हथियारबंद लोगों को मंदिर में ही बुला लिया। इस पर पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के पुत्र व कोषाध्यक्ष भड़क गए और अपशब्द बोलने लगे। इससे विवाद और अधिक बढ़ने पर वहां पर पुलिस ने आकर दोनों पक्षों को शांत किया।

सिद्धांतों के खिलाफ
सदस्यता चाहने वालों ने कहा कि आर्य समाज को जिन व्यक्तियों ने अपनी भूमि, अपना धन देकर खड़ा किया था, उनका उद्देश्य इस संस्था से वेदों का प्रचार करना था और ऋषि के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करना था, लेकिन पिछले 25 वर्षों से एक ही परिवार के पिता-पुत्र सभा के पदाधिकारी बनते आ रहे हैं। ये आर्य सिद्धांतों के खिलाफ है।

संघर्ष समिति करती रहेगी संघर्ष
सतबीर आर्य ने कहा कि आर्य समाज में नए व्यक्तियों को सदस्य बनाने और पुराने सदस्यों की सदस्यता बहाल करने तक आर्य समाज नागोरी गेट बचाओ संघर्ष समिति संघर्ष करेगी और पूरे जिले के आर्य समाजियों को एकत्रित करके आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

ये हैं मुख्य आरोप
- सदस्यता नहीं देना
- पुराने सदस्यों की सदस्यता हटाना।

यह है कंडीशन
- कम से कम एक साल लगातार कार्यक्रमों में आना।
- आर्य समाज से संबधित कार्यक्रम में कम से कम 25 प्रतिशत हाजिरी

वर्तमान स्टेटस
फिलहाल करीब 270 सदस्य।
- आरोप इससे पहले 700 के नाम काटे।
पुराना चर्चित विवाद
- करीब 70 लाख रुपये का दुकानों से संबंधित कथित घोटाला।
संस्था की प्रॉपर्टी
- सीएवी स्कूल आर्य समाज, जग्गनाथ आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस स्टैंड के सामने
- शहर में करीब 200 से ज्यादा दुकानें, जिनमें सीएवी स्कूल के सामने, नागोरी गेट के पास व आर्य समाज मंदिर मार्केट, बस स्टैंड के सामने दुकानें हैं।


ऐसा कुछ नहीं हुआ। कुछ महत्वाकांक्षी लोग विवाद बढ़ा रहे हैं। ये लोग एक दो महीने ही समाज के कार्यक्रम में आए हैं। संविधान के मुताबिक किसी को भी सदस्यता दी जा सकती। भजन सत्संग करने के बाद मैं तो अपनी बात रखकर मौके से आ गया। अभी तो 22 से 28 अगस्त तक सरावड़ी पर्व चलेगा। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। हथियारबंद लोगों को मंदिर में बुलाने के आरोप बेबुनियाद हैं।

- हरिसिंह सैनी, पूर्व मंत्री एवं आर्य समाज के पूर्व प्रधान

मंदिर में सत्संग चल रहा था। अचानक कुछ शरारती लोग आए और आकर सदस्यता की मांग की। जिसका हरिसिंह सैनी ने जवाब दे दिया कि संवैधानिक तरीके से सभी का स्वागत है। बाकी ऐसी कोई विवाद व धक्का मुक्की वाली कोई बात नहीं हुई।
- बदलूराम, प्रधान, आर्य समाज मंदिर नागोरी गेट संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed