{"_id":"65d9015840fd82daa50e5e56","slug":"aarohi-model-school-entrance-exam-completed-hisar-news-c-21-hsr1020-328041-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आरोही मॉडल स्कूल की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 627 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आरोही मॉडल स्कूल की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 627 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Sat, 24 Feb 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
उकलाना के आरोही स्कूल में परीक्षा देते बच्चे।
उकलाना मंडी। गांव मुगलपुरा स्थित आरोही मॉडल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं व 11वीं में दाखिले के लिए 627 विद्यार्थी ने परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त स्कूल में दाखिले के लिए उकलाना व आसपास के क्षेत्र के 649 बच्चों ने आवेदन किया था, जिसमें से 22 बच्चे अनुपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रिंसिपल शेरा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 5 मार्च को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में सफल विद्यार्थी एक अप्रैल से दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 100 छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें सभी सुविधा विभाग की ओर से निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त एक किलोमीटर दूर से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाती है।
आरोही स्कूल अग्रोहा मे 777 बच्चों ने दी परीक्षा
अग्रोहा। आरोही मॉडल स्कूल अग्रोहा में कक्षा छठी से नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 839 बच्चों ने दाखिले के लिए फॉर्म प्राप्त हुए थे। इस परीक्षा में 777 बच्चों ने बहुत ही शांति पूर्वक अपनी परीक्षा दी। परीक्षा का निरीक्षण ईश्वर सिंह जांगड़ा व कृष्ण राणा ने की। दाखिले के लिए इस परीक्षा का परिणाम 5 मार्च को घोषित किया जाएगा। प्रधानाचार्या प्रवीण बतरा ने बताया कि विधार्थी विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर परिणाम को देख सकते हैँ।