फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AAP will contest all 90 assembly seats in Haryana

अगले तीन दिन में आएगी आप की पहली लिस्ट, सभी 90 सीट पर लड़ेंगे : संजय सातरोडिया

Sun, 01 Sep 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 01 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
AAP will contest all 90 assembly seats in Haryana
हिसार में पत्रकारों से बात करते आप पार्टी के संयुत सचिव संजय सातरोडिया, प्रभारी सीताराम, अशोक ग
हिसार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव संजय सातरोडिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पहली सूची तीन दिन में जारी हो जाएगी। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र के तहत पांच गारंटी दी हैं। पार्टी की गठबंधन को लेकर किसी से वार्ता नहीं चल रही। लोकसभा चुनावों में उनका कांग्रेस से गठबंधन केवल भाजपा को सत्ता से दूर रखने का था। अब वे हरियाणा में अकेले अपने दम पर सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संदीप पाठक, संजय सिंह, मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, सुनीता केजरीवाल भी आएंगी।
विज्ञापन

प्रेस क्लब हिसार की ओर से शनिवार दोपहर ट्यूलिप रिसोर्ट में मीट द प्रेस कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। उनके साथ आए पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सीताराम, आप नेता अशोक गर्ग, वैनु जैन, सुमित शर्मा, मुरारी भी उपस्थित रहे। हिसार, हांसी, बरवाला, अग्रोहा, आदमपुर, नारनौंद, उकलाना व सिवानी से आए मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए आप नेता संजय सातरोडिया ने कहा कि वे पिछले 12 सालों से देश हित की सोच रखने वाले क्रांतिकारी नेता अरविंद केजरीवाल के साथ हैं।
विज्ञापन

केजरीवाल की सोच है कि देश में जब तक बदलाव नहीं होगा, देश तरक्की नहीं कर सकता। व्यवस्था परिवर्तन करना बहुत जरूरी है। सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हिसार विधानसभा से टिकट मिली तो वे अवश्य ही चुनाव लड़ेंगे। लोगों को हवाई सपने दिखाने के बजाय उनके एजेंडे में सर्वप्रथम हिसारवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं दिलवाना है। प्रेस क्लब हिसार के पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव संजय सातरोडिया को मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिनको पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed