फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Aam Aadmi Party workers burnt CM's effigy

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party workers burnt CM's effigy
आम आदमी के कार्यकर्ता सीएम का पुतला फूंकते हुए - फोटो : Hisar
हिसार। मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और प्रदर्शन कर लघु सचिवालय के गेट के पास पुतला जलाया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संजय बूरा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के पश्चिम हरियाणा संयुक्त सचिव सचिन जैन ने कहा कि मनोहर लाल का यह बयान संविधान की शपथ लेकर खुले कार्यक्रम में अराजकता फैलाने का आह्वान देशद्रोह है। अगर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही हिंसा फैलाने, समाज को तुड़वाने और कानून व्यवस्था को खत्म करने की बात करेंगे, तो प्रदेश में कानून और सविंधान का शासन चल ही नहीं सकता। भाजपा के किसान विरोधी षड्यंत्र का भंडाफोड़ हो ही गया। ऐसी अराजक सरकार को चलता करने का समय आ गया है। सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। आप नेताओ ने कहा कि सीएम मनोहरलाल की सोच हर वर्ग विरोधी है। उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र नरवाल, नलवा विधानसभा अध्यक्ष सतबीर रुहिल, वेणु जैन, अशोक गर्ग, जितेंद्र चहल, सुंदर किरतान, चरणजीत सिंह, नीरज गुप्ता, राजिंदर भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed