{"_id":"67f2d3f99b41f01b3801628c","slug":"aai-chairman-will-reach-the-airport-today-will-brainstorm-on-strategy-to-deal-with-wild-animals-hisar-news-c-21-hsr1012-600337-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एएआई के चेयरमैन आज पहुंचेंगे एयरपोर्ट, वन्य जीवों से निपटने की रणनीति पर करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एएआई के चेयरमैन आज पहुंचेंगे एयरपोर्ट, वन्य जीवों से निपटने की रणनीति पर करेंगे मंथन
विज्ञापन
हिसार। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार सोमवार को एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे 14 अप्रैल तक यहीं ठहराव करेंगे। इस दौरान अधिकारियों व संबंधित विभागों के साथ एयरपोर्ट परिसर में वन्य जीवों की समस्या से निपटने के लिए मंथन करेंगे। साथ ही एयरपोर्ट परिसर का जायजा लेकर सामने आने वाली खामियों को दूर कराएंगे।
इससे पहले विपिन कुमार 2 अप्रैल को एयरपोर्ट आए थे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। विपिन कुमार सोमवार दोपहर तक पहुंचेंगे। वे अधिकारियों के साथ बैठक कर यहां चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। इस बैठक में एयरपोर्ट परिसर में वन्य जीवों के कारण हो रही समस्या से कैसे निपटा जाए, इस पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में वन्य प्राणी विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
वन्य जीवों पर निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मियों की लगाई ड्यूटी
दो दिन से एयरपोर्ट परिसर में वन्य जीवों को पकड़ने का अभियान बंद है। शुक्रवार को कुछ वन्य जीव पकड़े गए थे। फिलहाल एयरपोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगा रखी है कि वे परिसर में घूम रहे वन्य जीवों पर नजर रखें। किसी एरिया में वन्य जीव दिखाई देता है तो इस बारे में सूचित करें। सुरक्षाकर्मी चेक पोस्ट से नाइट विजन दूरबीन के माध्यम से वन्य जीवों पर निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
फेंसिंग कर वन्य जीवों को रोकने की योजना
अभी वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी फेंसिंग के माध्यम से वन्य जीवों को हवाई क्षेत्र में जाने से रोकने की योजना पर काम कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मी की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर उन क्षेत्रों में फेंसिंग करवाई जाएगी, जहां-जहां वन्य जीव नजर आ रहे हैं। इस फेंसिंग से उन वन्य जीवों को उसी क्षेत्र में रोक दिया जाएगा, ताकि वे हवाई पट्टी पर नहीं आ सके।
पंडाल तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
प्रधानमंत्री की रैली के लिए एयरपोर्ट की पार्किंग में बनाए जा रहे पंडाल का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यह पंडाल रैली होने से दो से तीन पहले तैयार करने की योजना है। पंडाल तैयार होने के बाद एसपीजी इसे अधीन ले लेगी।
11 अप्रैल को एयरपोर्ट आएंगे नागरिक उड्डयन मंत्री
उधर, 11 अप्रैल को नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल एयरपोर्ट पर आएंगे। इस दौरान वह एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं व रैली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। विपुल गोयल ने बताया कि वन्य जीवों के कारण उड़ान सेवाओं में बाधा नहीं आने दी जाएगी। एयरपोर्ट की चहारदीवारी के दीवार बनाई जा रही है, जिसके बाद वन्य जीव एयरपोर्ट परिसर में नहीं घुस सकेंगे। इसके अलावा अंदर मौजूद वन्य जीवों को भी पकड़कर बाहर किया जा रहा है।