{"_id":"5762fbc64f1c1b5a7211b863","slug":"aadhar-link-to-birth-certificate-from-home-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा : घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र में आधार करवाएं लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा : घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र में आधार करवाएं लिंक
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र में आधार करवाएं लिंक
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्म प्रमाण पत्र पर आधार लिंक करवाने के लिए अब नगर निगम में चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति जिसके बच्चे का जन्म फरवरी 2016 से अब तक निजी अस्पताल में हुुआ है। वह व्हाट्स एप नंबर पर बच्चे की आधार कार्ड का नंबर या फिर आधार कार्ड स्लिप की ई आईडी नंबर निगम के व्हाट्स एप नंबर पर घर बैठे भेज सकता है।
विज्ञापन
नगर निगम ने इसके लिए दो व्हाट्स एप नंबर 9996908512 और 9992258888 जारी किए हैं। इसके अलावा नगर निगम ने ई-मेल आईडी भी जारी की है। इसके लिए एसईसीवाई एमसी डॉट हिसार ऐट दा रेट एचआरवाई डॉट एनआईसी डॉट इन पर भी मेल कर नगर निगम को ई आर्डडी नंबर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
सभी निजी अस्पताल खुद भी करें सुनिश्चित
नगर निगम सचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि निजी अस्पताल भी इस संबंध में यह सुनिश्चित करें कि वे अपने अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों के आधार लिंक करवाएं। उन्होंने कहा है कि साथ ही लोगों को जागरूक भी करें।
विज्ञापन
अस्पताल संचालक भी नगर निगम के इन नंबरों पर व्हाट्स एप कर सकते हैं। या मेल आईडी पर ई आईडी भेज सकते हैं। ऐसे में नगर निगम का एनआईसी स्टाफ खुद इस ई आईडी नंबर से उसके जन्म तिथि व माता पिता के नाम के हिसाब से जन्म प्रमाण पत्र के साथ ईआइडी लिंक कर देगा।
ईआईडी अथवा आधार नंबर लिंक होने से काफी सुविधाएं हैं। भविष्य में बच्चों के पासपोर्ट बनवाने में भी इस नंबर से सुविधा रहती है। इसके कई तरह के लाभ हैं। फरवरी से अब तक निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों का ईआईडी नंबर निगम के व्हाट्स एप नंबर या मेल आईडी पर भेजकर लिंक करवाया जा सकता है।
- वीरेंद्र सिंह, सचिव नगर निगम