{"_id":"58d80cba4f1c1b110b1a1743","slug":"aadapur-hisar-priyanka-rewri-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन से था एक्टिंग का शौक, पहले ऑडिशन में ही मिली मुख्य भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन से था एक्टिंग का शौक, पहले ऑडिशन में ही मिली मुख्य भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Priyanka revri
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर की शिव नगर निवासी प्रियंका रेवड़ी अपने कस्बे की एकमात्र लड़की है जिसे अपनी एक्टिंग स्किल के चलते पंजाबी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका मिली है। ड्रग्स विषय पर आधारित पंजाबी फिल्म पंजाब डेयरी से फिल्मों की भूमिका में कदम रखने वाली प्रियंका को बचपन से एक्टिंग करने का शौक था। इसी शौक के चलते उसने चंडीगढ़ में एक्टिंग की ट्रेनिंग ले फिल्म के लिए ऑडिशन दिया। अपने पहले ही ऑडिशन में उसे बेहतर अभिनय के चलते फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने का ऑफर भी मिल गया।
विज्ञापन
टीवी देख, करती रहती थी एक्टिंग
आदमपुर जैसे छोटे कस्बे से चंडीगढ़ में पढ़ने के लिए घर से निकली प्रियंका रेवड़ी ने कभी सोचा भी नही था कि एक दिन उसे पंजाबी फिल्म में बतौर अभिनेत्री किरदार मिल जाएगा। आदमपुर शिव कॉलोनी निवासी समाचार पत्र विक्रेता जुगल रेवड़ी की सबसे छोटी बेटी प्रियंका रेवड़ी ने बताया कि उसे शुरू से एक्टिंग करने का शौक था। हमेशा टीवी के सामने खड़े होकर एक्टिंग करती रहती थी। उसके मन में आता था कि वह भी एक्टिंग करे। आदमपुर महाविद्यालय में बी.ए. करने के बाद मैथ विषय में एम.एस.सी के लिए चंडीगढ़ रह रहे चाचा रवि रेवड़ी व चाची रवीना के पास चली गई। फिल्मों में रुचि व लगाव के चलते मोहाली में जसपाल भट्टी के मेड आर्ट फिल्म स्कूल में 4 माह का कोर्स करने लगी।
विज्ञापन
एक्टिंग स्किल के कारण मिली मुख्य भूमिका
चार महीने की एक्टिंग ट्रेनिंग के दौरान ही एकेडमी संचालकों ने उसकी प्रतिभा देख उसे ऑडिशन देने की बात कही। प्रियंका ने एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया। लेकिन डायरेक्टर ने फिल्म में काम के लिए उससे पैसों की मांग की। लेकिन प्रियंका ने डायरेक्टर को पैसे देने से मना कर दिया। इसी ऑडिशन में पंजाबी फिल्मों में सह डायरेक्टर ने प्रियंका की एक्टिंग से प्रभावित हो उसे ऑडिशन के बाद फिल्म में काम करने के लिए फोन किया। प्रियंका ने फिल्म की थीम के बारे में जान पंजाब डेयरी के लिए हां कर दी।
विज्ञापन
अप्रैल माह के अंत में रिलीज होगी फिल्म
प्रियंका ने बताया कि पंजाब डेयरी नशीले पदार्थों की बढ़ती लत को लेकर बनाई गई फिल्म है और अप्रैल माह के अंत में रिलीज कर दी जाएगी। प्रियंका ने बताया कि फिल्म की अधिकतर शूटिंग कुरुक्षेत्र, अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़, अमृतसर, आदि शहरों में हुई है। प्रियंका ने इसका श्रेय अपने चाचा-चाची के अलावा मां संतोष देवी, पिता जुगल रेवड़ी, दादी राजरानी, दादा रामप्रकाश, बड़ी बहन रूपल और भाई गौरव को दिया है।