फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young woman was duped of Rs 40 lakh in the name of sending her abroad

Hisar News: विदेश भेजने के नाम पर युवती से ठग लिए गए 40 लाख रुपये

Wed, 11 Feb 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 11 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A young woman was duped of Rs 40 lakh in the name of sending her abroad
हिसार। शहर की साकेत कॉलोनी निवासी एक युवती से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार, पीड़िता मोहिता ने बताया कि उसने एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) की पढ़ाई की हुई है और वह विदेश में नौकरी करना चाहती थी। 23 सितंबर 2022 को बगला निवासी सुंदर उसके घर आया और उसके पिता को बताया कि उसका एक दोस्त विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद 8 नवंबर 2022 को सुंदर, गांव बालसमंद निवासी विकास के साथ उनके घर पहुंचा। विकास ने बताया कि विदेश भेजने में करीब 80 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि विश्वास जीतने के लिए विकास उसके पिता को अपने घर ले गया और अपने परिजनों से मिलवाया। इसके बाद रुपये मांगे गए। जब परिवार ने रुपये बाद में देने की बात कही तो आरोपियों ने कहा कि रकम केवल खाते में बैलेंस दिखाने के लिए चाहिए और बाद में लौटा दी जाएगी। आरोपियों ने अपने परिवार वालों से भी बात करवाई, जिससे भरोसा और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2022 में दोनों आरोपियों के दोबारा आने पर परिवार ने सुंदर के खाते में 20 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद 3 जनवरी 2023 को विकास के खाते में भी 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। छह महीने बीतने के बावजूद न तो विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई और न ही रुपये वापस मिले। पीड़िता ने बताया कि जब वे सुंदर के गांव पहुंचे तो उसके परिजनों ने किसी भी तरह के लेन-देन से इनकार कर दिया। वहीं सुंदर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed