{"_id":"64d1464ed2e9ec3c9806e9d5","slug":"a-young-man-who-described-himself-as-a-don-on-social-media-was-beaten-by-entering-the-house-also-fired-in-the-air-hisar-news-c-21-hsr1005-194299-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सोशल मीडिया पर खुद को डॉन बताने वाले युवक को घर में घुसकर पीटा, हवाई फायर भी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सोशल मीडिया पर खुद को डॉन बताने वाले युवक को घर में घुसकर पीटा, हवाई फायर भी किया
विज्ञापन
बास। सोशल मीडिया पर खुद को डॉन बताने वाले गढ़ी गांव के युवक को गांव के ही कुछ युवकों ने घर में घुसकर पीट दिया। साथ ही आरोपियों ने घर के बाहर हवाई फायर भी किया। जाते समय आरोपियों की एक मैगजीन मौके पर गिर गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
गांव गढ़ी निवासी अमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 6 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर कहा था कि गांव में कोई उससे बड़ा बदमाश है तो उससे आकर मिले। गांव का विक्की उर्फ गोंडर उर्फ विकास भी सोशल मीडिया पर उसे लाइव देख रहा था। वह उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। उसने विक्की से कहा कि अगर दम है तो गढ़ी स्टेडियम में आ।
इसके बाद वह एक घंटे तक स्टेडियम में ही रहा, लेकिन विकास नहीं आया। फिर रात करीब 10-11 बजे रात को विक्की व एक अन्य बडाला निवासी युवक ने उसके घर के पास आते ही गली में हवाई फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी घर के अंदर घुस गए। उस समय घर में उसकी मां व भाभी मौजूद थी। आरोपियों ने घर के अंदर आते ही उसके सिर में पिस्टल की बट मारी। इसी बीच विक्की ने उसकी मां व भाभी घर से बाहर ले गई। उधर,गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए, उन्हें देखकर आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
खेत में पानी लगा रहे युवक को पीटा
नारनौंद। रात को खेत में पानी लगाते समय गांव थुराना के एक युवक को पीटा गया। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सोमबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने पुराना निवासी राजेश की जमीन पांचवें हिस्से पर ली हुई है। 3 अगस्त को राजेश ने उससे कहा कि रात 12 बजे नहरी पानी खोलना है तो खेत में आ जाना। जब वह रात करीब 10 बजे खेत में गया तो वहां पर सोमबीर, राजेश व 2-3 अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। सोमबीर ने कहा कि नहरी पानी को लेकर उसकी राजेश से बात हुई थी और यह कहने के साथ ही आरोपियों ने उसे बिंडो से पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उससे छुड़वाया और इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। संवाद