{"_id":"695584cd408802a8c40b9942","slug":"a-young-man-was-attacked-with-a-knife-due-to-a-feud-inflicting-13-stab-wounds-hisar-news-c-21-hsr1020-781153-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, 13 जगह किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, 13 जगह किए वार
विज्ञापन
हिसार। शहर की पुरानी सब्जी मंडी के पास ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार रात चार-पांच युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर 13 जगहों पर चाकू के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक पर यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है।
घायल की पहचान लालू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के बठिंडा का रहने वाला है। लालू ने बताया कि वह टाउन पार्क में चल रहे निर्माण कार्य में काम करता है और वर्तमान में हिसार के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में रह रहा है।
उसने बताया कि मंगलवार को उसका एक परिचित हिसार आया हुआ था, जिसे छोड़ने के लिए वह रेलवे स्टेशन गया था। रात करीब नौ बजे जब वह पैदल रेलवे स्टेशन से अपने कमरे की ओर लौट रहा था, तभी ओवरब्रिज के नीचे दो बाइकों पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे और उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए।
विज्ञापन
हमले में लालू के हाथ, पेट और पैर सहित शरीर के 13 हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल ने बताया कि हमलावरों में से दो युवक बठिंडा के ही निवासी हैं। दो दिन पहले बठिंडा में उसका झगड़ा हुआ था, उसी रंजिश के चलते आरोपी हिसार आए और उस पर हमला कर दिया। एचटीएम थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।