{"_id":"6817be3cbf26971a6a010aab","slug":"a-young-man-entered-the-mosque-with-a-stick-and-returned-after-saying-ram-ram-hisar-news-c-21-hsr1007-619079-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मस्जिद में डंडा लेकर घुसा युवक, राम-राम कह कर लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मस्जिद में डंडा लेकर घुसा युवक, राम-राम कह कर लौटा
Mon, 05 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 05 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ मस्जिद में डंडा लेकर घुसा युवक।
हांसी (हिसार)। दयाल सिंह कॉलोनी स्थित मस्जिद में रविवार सुबह करीब पौने पांच बजे एक युवक हाथ में डंडा लेकर घुस गया। युवक सीढि़यों से ऊपर जाने लगा तो उसे एक व्यक्ति मिला, जिसे उसने राम-राम बोला। करीब एक मिनट तक वह मस्जिद में रुका। घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस बारे में मस्जिद के इमाम मोहम्मद तसलेम ने सिसाय पुलिस चौकी में शिकायत दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक दिमागी रूप से कमजोर है।
मस्जिद के इमाम मोहम्मद तसलेम ने बताया कि रात को वह गेट बंद करना भूल गए थे। सुबह एक युवक गेट से मस्जिद में घुस गया और दबे पांव सीढ़ियों से ऊपर आने लगा। हालांकि, इस दौरान मस्जिद में मौजूद व्यक्ति को देख वह नीचे लौट गया। जब उसे रोका तो उसने राम-राम बोला। युवक से मस्जिद में आने का कारण पूछा तो कहा, देखने आया था कि कोई जाग रहा है या नहीं। यह कहकर युवक वहां से लौट गया।
पुलिस के अनुसार युवक मस्जिद के पास ही समुदाय विशेष के एक परिवार के किराये के मकान पर रहता है। पुलिस ने युवक व उसके परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि वह दिमागी रूप से कमजोर है। पुलिस ने युवक को समझाया है।
विज्ञापन
मामले में युवक से पूछताछ की थी। युवक ने बताया कि सुबह मस्जिद के गेट खुले थे। इसलिए वह इमाम व अन्य लोगों को सचेत करने के लिए गया था। युवक की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। - अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी।