फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A young man died after a blue bull came in front of his scooter.

Hisar News: स्कूटी के आगे नील गाय आने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A young man died after a blue bull came in front of his scooter.
हिसार। स्कूटी के सामने नील गाय आने से सोमवार रात को मंडी आदमपुर निवासी रवि (33) की मौत हो गई। आदमपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। मंडी आदमपुर निवासी अंशुल ने बताया कि उसका भाई रवि साइकिल बेचने व रिपेयर का काम करता था। वह सोमवार रात को भट्टू से मंडी आदमपुर आ रहा था। रात करीब साढ़े 9:30 बजे सदलपुर के पास पहुंचा तो उस समय आंधी चल रही थी तभी एक नील गाय अचानक उसकी स्कूटी के आगे आ गई। उसे बचाने के चक्कर में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। वह तलाकशुदा था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed