फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A woman who returned to Hisar from Gurugram was found corona infected

Hisar News: गुरुग्राम से हिसार लौटी महिला मिली कोरोना संक्रमित

Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 15 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A woman who returned to Hisar from Gurugram was found corona infected
हिसार। जिले में शनिवार को एक और मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना के छह रोगी मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से अभी दो ही एक्टिव मरीज है और होम आइसोलेट हैं। चार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा महकमे की ओर जारी बुलेटिन के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी 50 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला 8 जून को गुरुग्राम से हिसार आई थी। इस दौरान कफ व गले में संक्रमण की शिकायत थी। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। शनिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को होम आइसोलेट कर दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में अब तक 47 लोगों के सैंपल लिए हैं, जिसमें से 6 में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इनमें से 4 लोग ठीक हो चुके हैं और दो होम आइसोलेट हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन लापरवाही भी ठीक नहीं है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाएं तो एहतियात के तौर पर मास्क पहनना चाहिए। मास्क पहनने से व्यक्ति कई प्रकार के संक्रमण से बच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed