फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A woman died in a road accident

Hisar News: सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
A woman died in a road accident
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सरसौद के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला का अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा है। मृतका की पहचान शहर के वार्ड 18 की रहने वाली 48 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतका के भतीजे पारस के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पारस ने बताया कि वह अपनी चाची संतोष व बरखा को लेकर निजी कार्य के लिए गांव बाडो पट्टी गया था। वापसी में गांव सरसौद के पास बाइक को रोक कर शौच करने के लिए चला गया। दोनों महिलाएं बाइक के पास ही खड़ी थी। इस दौरान एक कार चालक तेज गति से आया व संतोष और बरखा को टक्कर मार फरार हो गया। राहगीरों की सहायता से दोनों महिलाओं को शहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed