फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A two-story building worth one crore made from fraudulent earnings, was not allowed to enter the house for an hour by the team led by the SDM.

Hisar News: धोखाधड़ी की कमाई से बनाया एक करोड़ कीमत का दो मंजिला भवन, एसडीएम की अगुवाई वाली टीम को एक घंटे घर में नहीं घुसने दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A two-story building worth one crore made from fraudulent earnings, was not allowed to enter the house for an hour by the team led by the SDM.
हांसी में मकान के बाहर जांच के लिए पहुंची टीम। 
हांसी। एटीएम कार्ड के जरिये कई लोगों से धोखाधड़ी के आरोपी के दो मंजिला भवन का शुक्रवार को एसडीएम राजेश खोथ के नेतृत्व में पांच विभागों की टीम ने निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत का भवन खड़ा बनाया है। यह संपत्ति कुलदीप की है, जिस पर कई मामले दर्ज हैं। संपत्ति का आकलन कर रिपोर्ट पुलिस और उपायुक्त को भेजी जाएगी, ताकि संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

एसपी अमित यशवर्धन के निर्देश पर टीम निरीक्षण के लिए माैके पर पहुंची तो आरोपी की पत्नी ने लगभग एक घंटे तक घर का गेट नहीं खोला। टीम ने फायर ब्रिगेड को बुलाने की चेतावनी दी तो गेट खोला। भवन की जांच में सामने आया कि बिजली व पानी के कनेक्शन अवैध हैं। इस दाैरान नक्शा या जमीन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। भवन में नीचे दुकान और ऊपर दो मंजिला आवास बनाया गया है, जहां आरोपी का परिवार रहता है। जांच टीम में बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

---
सर्च वारंट लेकर भवन की कीमत का आकलन किया था। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसकी रिपोर्ट बनाकर एसपी व डीसी को दी जाएगी।- राजेश खोथ, एसडीएम

--
आय की कमाई का ठोस साधन न होने के बावजूद आरोपी ने एक करोड़ की कीमत से ज्यादा का भवन बना रखा है। इस मामले में जांच कर रहे हैं। आकलन कर कोर्ट में याचिका लगाएंगे। -अमित यशवर्धन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed