{"_id":"68852a0335e84e187a03eafe","slug":"a-tunnel-was-being-built-to-steal-oil-from-the-hpcl-line-in-lohari-ragho-hisar-news-c-21-hsr1013-674768-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लोहारी राघो में एचपीसीएल लाइन से तेल चोरी के लिए बनाई जा रही थी सुरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लोहारी राघो में एचपीसीएल लाइन से तेल चोरी के लिए बनाई जा रही थी सुरंग
विज्ञापन
नारनाैंद लोहारी राघो के खेतों में खोदी गई गुफा नुमा सुरंग।
नारनौंद (हिसार)। गांव लोहारी राघो में ब्लॉक बनाने के लिए लीज पर ली गई जमीन पर सुरंग खोद दी गई। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की पाइपलाइन से पेट्रोल चोरी के मकसद से ये खोदाई की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को राजस्थान पुलिस के डीएसपी शिव भारद्वाज के नेतृत्व में नारनौंद पुलिस के साथ छापा मारा।
राजस्थान पुलिस को पहले से तेल चोरी के मामलों में आरोपी रहे देवेंद्र राठी निवासी साखौल, बहादुरगढ़ से पूछताछ के दौरान इस ठिकाने का सुराग मिला। आरोपी ने बताया कि लोहारी राघो में एक और पाइपलाइन के नीचे खोदाई चल रही है। आरोपियों की तलाश में राजस्थान पुलिस और नारनौंद पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले भाग गए थे।
पुलिस के मुताबिक हैबतपुर रोड के टी-पॉइंट पर एक एकड़ जमीन को हांसी निवासी अर्जुन उर्फ टोनी और भोलू ने लीज पर लिया हुआ था। कागजों में यह जमीन ब्लॉक बनाने की फैक्टरी के लिए ली गई थी। इस जमीन पर ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की पाइपलाइन से पेट्रोल चोरी के मकसद से सुरंग की तरह खोदाई की जा रही थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बलवान सिंह ने ने बताया कि वहां ताला लगवाकर जगह को सील कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पूरा रैकेट काफी संगठित तरीके से काम कर रहा था। लीज पर ली गई जमीन का उपयोग पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जोड़ने और तेल निकालने के लिए किया जा रहा था। फिलहाल नारनौंद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।