Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A team reached 12 villages to extend invitations for the convention.

Hisar News: 15 नवंबर को हिसार की कुम्हार धर्मशाला में होगा एआईबीसीएफ का राज्यस्तरीय अधिवेशन, पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वी. ईश्वरैया होंगे मुख्य अतिथि, अधिवेशन का न्योता देने 12 गांवों में पहुंची टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A team reached 12 villages to extend invitations for the convention.
हिसार। ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन (एआईबीसीएफ) हरियाणा की ओर से प्रथम राज्यस्तरीय पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं जनचेतना अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। 15 नवंबर को प्रेम नगर स्थित कुम्हार धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल के नेतृत्व में फेडरेशन की टीम ने 12 गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को अधिवेशन में शामिल होने का न्योता दिया। टीम ने लुदास, आर्यनगर, डोभी, हिंदवान, सीसवाला, किरतान, सलेमगढ़, मोहबतपुर, मोहबतपुर ढाणी, मिंगनीखेड़ा, मात्रश्याम और शाहपुर में चौपालों, सार्वजनिक स्थलों तथा घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन

एआईबीसीएफ के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य पिछड़े एवं वंचित वर्गों को संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और सामाजिक प्रतिनिधित्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बहुजन समाज और संवैधानिक मुद्दों पर सामूहिक संवाद व एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय जस्टिस वी. ईश्वरैया (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस दौरान एआईबीसीएफ के राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, रामनिवास वर्मा प्रधान ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन हरियाणा, हरियाणा कंबोज सभा के अध्यक्ष देशराज कंबोज, धर्मपाल तंवर पूर्व एक्सईएन, डॉ. लखी राम गंगवा कार्यकारी महासचिव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed