फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A student was injured after being beaten up near the double gate

Hisar News: डबल फाटक के पास मारपीट कर छात्र को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A student was injured after being beaten up near the double gate
हिसार। डबल फाटक के पास 2 जून को तेलियान पुल एरिया के एक छात्र पर हमला करने के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने 6 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। तेलियान पुल एरिया के चेतन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2 जून की रात को करीब 10 बजे वह खाना लेने के लिए डबल फाटक के पास ढाबे पर आया था। कृष्णा नगर के रवि, अमन, लक्की, साहिल, विवेक, अनमोल व अन्य ढाबे के बाहर बैठे थे। वह खाना लेने लगा तो उन्होंने उसका पता पूछा। उसने कहा कि वह तेलियान पुल एरिया से है। यह सुनते ही उन सभी ने उस पर लात, घूंसों व थप्पड़ों से हमला कर दिया। वह छुड़वाकर भागने लगा तो उन्होंने रास्ता रोककर उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया। उनमें से एक युवक ने लोहे की छुरी से उसकी चोटी काट दी। किसी ने उसके साथ हुई मारपीट का वीडियो बना लिया। उसने डर के मारे मारपीट के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया और न ही एमएलआर कटवाई। उसके घर वालों ने उसके साथ हुई मारपीट का वीडियो देख लिया। उसके बाद वह परिजनों के साथ चौकी में पहुंचा। ब्यूरो
विज्ञापन



फर्जी समन बना व्यक्ति के व्हाट्सएप पर भेजा


हिसार। किसी अज्ञात ने फर्जी समन तैयार कर एक व्यक्ति के व्हाट्सएप पर भेज दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल थाना पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अदालत की तरफ से एसपी को शिकायत देकर कहा गया कि व्हाट्सएप के माध्यम से प्रसारित जाली न्यायिक समन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाए। यह मामला सुनील बनाम हरियाणा राज्य नामक अग्रिम जमानत आवेदन के संबंध में सामने आया था। इस मामले में प्रार्थी के पास व्हाट्सएप के माध्यम से अदालत के समन से मिलते-जुलते दो दस्तावेज भेजे गए। जाली दस्तावेजों पर अदालत की गलत मुहर लगाई गई थी और उन्हें न्यायिक समन के रूप में पेश करने के लिए तैयार किया गया था। एसपी कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत साइबर सेल थाना में भेजी। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed