{"_id":"67c600fbe964af2b3e07a937","slug":"a-special-campaign-will-be-run-every-monday-for-the-investigation-hisar-news-c-21-hsr1005-577913-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रवासी मजदूरों की डेंगू, मलेरिया की जांच के लिए प्रत्येक सोमवार को चलाया जाएगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रवासी मजदूरों की डेंगू, मलेरिया की जांच के लिए प्रत्येक सोमवार को चलाया जाएगा विशेष अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
हिसार में बैठक को संबोधित करते जिला नोडल अधिकारी डॉ.रवि चौहान।
Link Copied
हिसार। नोडल अधिकारी मलेरिया विभाग डॉ. रवि चौहान की ओर से मासिक मलेरिया बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बताया कि प्रत्येक सोमवार को प्रवासी मजदूर जैसे जो भट्ठों पर काम करते हैं, झुग्गी झोपड़ी, स्लम एरिया व कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं उन लोगों के लिए मलेरिया विभाग के प्रत्येक सोमवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उन लोगों की रक्त की जांच की जाएगी और उनके रिहायशी एरिया में मलेरिया रोधी तमाम गतिविधियां की जाएंगी अगर किसी मरीज को मलेरिया या डेंगू पाया जाता है तो उनको मुफ्त में दवाइयां और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध करवाई जाएगी। मलेरिया विभाग में कार्यरत तकनीकी शाखा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डेंगू और मलेरिया को रोकने के लिए मार्च माह से ही मलेरिया विभाग कमर कस लेगा और पूरे जिला का माइक्रोप्लान तैयार कर टीम बनाकर कार्य किया जाएगा,घर घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की रक्त पट्टिकाएं बनाई जाएगी और मलेरिया होने पर उनको मलेरिया का पूर्ण इलाज दिया जाएगा,जरूरत के अनुसार फॉगिंग भी कराई जाएगी, मलेरिया विभाग के पास उचित मात्रा में फॉगिंग की दवा उपलब्ध है। बैठक में स्वास्थ्य सुपरवाइजर नफे सिंह, सुखबीर सिंह, जितेंद्र मलिक, जगदीप मान, सतबीर सिंह, ओमप्रकाश, सत्यवान, विनय कुमार, जीत राम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।