फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A proposal of Rs 1.10 crore has been prepared for the repair of the Mini Secretariat Residential Colony.

Hisar News: लघु सचिवालय आवासीय कॉलोनी की मरम्मत के लिए 1.10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A proposal of Rs 1.10 crore has been prepared for the repair of the Mini Secretariat Residential Colony.
हिसार। लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) ने लघु सचिवालय स्थित आवासीय कॉलोनी के आवासों की विशेष मरम्मत के लिए 1.10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव उपायुक्त अनीश यादव को प्रस्तुत किया गया है। विभागीय अधिकारी अब इस प्रस्ताव को मुख्यालय भेजेंगे। मंजूरी मिलने के बाद मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में कॉलोनी के जर्जर भवनों की स्थिति पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की है।

कॉलोनी में कर्मचारी लंबे समय से खस्ताहाल भवनों में रह रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। बारिश के मौसम में इन मकानों में रहना और भी जोखिमपूर्ण हो जाता है। करीब 40 वर्ष पूर्व निर्मित इस कॉलोनी में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 300 आवास बने हुए हैं, जिनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर प्रथम श्रेणी अधिकारी तक निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीएंडआर विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 96 आवासों को जर्जर घोषित किया जा चुका है, जो मुख्यतः चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हैं। विभाग द्वारा जिला प्रशासन को इन आवासों के संबंध में औपचारिक नोटिस भी भेजा गया है। कई मकानों के छज्जे और सीढ़ियों के सरिए बाहर निकल आए हैं, जिससे उनका ढांचा बेहद असुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत के लिए भी अलग प्रस्ताव तैयार किया है। अधिकारियों के अनुसार, सड़कों का कार्य अगले माह से शुरू करने की योजना है।



लघु सचिवालय आवासीय काॅलोनी के लिए बीएंडआर ने एस्टीमेट बनाया है। विभाग की ओर से नया साइट प्लान भी बनाकर भेज गया है। मरम्मत कार्य को जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

- अनीश यादव, डीसी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article