{"_id":"6920bbdb77c36b5b8c05bf4a","slug":"a-prayer-hall-shed-will-be-built-at-a-cost-of-15-lakh-and-construction-will-begin-soon-hisar-news-c-21-hsr1020-755032-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 15 लाख रुपये से बनेगा प्रार्थना सभा शेड, जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 15 लाख रुपये से बनेगा प्रार्थना सभा शेड, जल्द शुरू होगा निर्माण
Sat, 22 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
हांसी में विद्यार्थियों को साइकिल वितरित करते विधायक विनोद भयाना। स्रोत : प्रशासन
हांसी। हिसार चुंगी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के लिए प्रार्थना सभा का शेड बनेगा। इसके लिए 15 लाख रुपये का खर्च आएगा। शेड बनने से बच्चों को गर्मी और सर्दी के दिनों में राहत मिलेगी। अभी बच्चे खुले में खड़े होकर प्रार्थना करते हैं।
शुक्रवार को विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश भड़ाना ने विधायक विनोद भयाना से विद्यालय में प्रार्थना सभा शेड के निर्माण करवाने की मांग रखी। इस पर विधायक ने बताया कि विद्यालय में शेड बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही शेड बनाने का कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। इसके के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यालय के 22 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं।
भयाना ने विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना इसका महत्वपूर्ण उदाहरण है जिससे छात्रों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ–साथ समय की बचत भी होती है। इस अवसर पर उपमंडल क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, कई गांवों के सरपंच, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।