फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A permanent civil court will be established in Barwala: Gangwa

बरवाला में होगी स्थायी सिविल कोर्ट की स्थापना : गंगवा

Sat, 08 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 08 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A permanent civil court will be established in Barwala: Gangwa

विज्ञापन
बरवाला/हिसार। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि बरवाला क्षेत्र में स्थायी सिविल कोर्ट की स्थापना के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के बाद बरवाला में सिविल कोर्ट की स्थापना की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि इसके लिए अप्रैल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजा गया था। इसके बाद दो बार सरकार के उच्चाधिकारियों से बात कर इस मामले को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। संभावित कार्यालय के लिए परिसरों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि बार एसोसिएशन बरवाला के सदस्य एडवोकेट दिनेश सिंह सैनी, नरेश कुमार सिंगला, मनोज कुमार, कृष्ण बंसल और मनजीत नैन उनसे मिले थे। बरवाला वर्ष 2011 में उपमंडल बन गया था। इसके बावजूद बरवाला और उकलाना सहित उसके आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को किसी भी कानूनी कार्यवाही के लिए हिसार तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे काफी असुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार और बरवाला के बीच की दूरी करीब 45 किमी है जबकि बरवाला की उपतहसील उकलाना से हिसार जिला मुख्यालय की दूरी 65 किमी से भी अधिक है। हिसार के सिविल और आपराधिक दोनों मामलों के लिए अदालत में हाजिर होने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे वादियों, खासकर वंचित वर्ग के लोगों पर भारी वित्तीय बोझ भी पड़ता है। बरवाला बहुत पुरानी तहसील, नगर पालिका और उपमंडल है। इसमें उपतहसील उकलाना तक के 50 गांवों के साथ दो पुलिस थाने भी आते हैं।

शीघ्रता से मिलेगा न्याय
मंत्री ने कहा कि बरवाला में स्थायी सिविल कोर्ट की स्थापना से लंबित मामलों को कम करके कानूनी प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। इससे न्याय शीघ्रता से मिलने और समय पर समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। हिसार की जिला अदालतें पहले से ही विभिन्न क्षेत्रों के मुकदमों से भरी हैं। बरवाला में एक समर्पित सिविल कोर्ट की स्थापना से जिला अदालतों पर दबाव कम करने, न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू बनाने और मुकदमों के त्वरित समाधान में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed