{"_id":"6866da58dcabba86620a06d6","slug":"a-passenger-stabbed-the-conductor-and-jumped-out-of-the-bus-hisar-news-c-21-hsr1005-659792-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कंडक्टर को चाकू मार बस से कूद भागा यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कंडक्टर को चाकू मार बस से कूद भागा यात्री
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड के गेट पर चलती बस की खिड़की में खड़ा युवक कहासुनी होने पर गारनपुरा निवासी कंडक्टर अमनदीप को चाकू मार कर भाग गया। सिटी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दाखिल गारनपुरा निवासी अमनदीप ने बताया कि वह निजी बस पर कंडक्टर तैनात है। वह और चालक वीरवार को सुबह करीब 8 बजे बस स्टैंड पर बस में सवारी भरकर तोशाम के लिए चले।
वह बस स्टैंड के गेट के पास पहुंचे तो बस की खिड़की में करीब 22-23 वर्षीय एक युवक खड़ा था। उसने यह सोचकर कि कहीं वह साथ चल रही दूसरी बस से भिड़ न जाए, उसे अंदर आने को कहा। उसने अंदर आने से मना करते हुए बहस करनी शुरू कर दी। फिर आरोपी ने चाकू निकाला और उसके हाथ पर वार कर दिया। आरोपी दूसरा वार पेट पर करने लगा तो उसने अपना बचाव किया। सिटी थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। बयान दर्ज कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।