फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A new western disturbance will be active from tomorrow, the monsoon trough will again come over the state, there will be heavy rain

Hisar News: कल से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, मानसून टर्फ फिर से प्रदेश पर आएगी, होगी झमाझम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A new western disturbance will be active from tomorrow, the monsoon trough will again come over the state, there will be heavy rain
हिसार। प्रदेश में दो दिन बाद फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 5 जुलाई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से मानसून टर्फ दोबारा से प्रदेश की तरफ से खिसकेगी। इससे प्रदेश भर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बने रहने से दूसरे दिन वीरवार को भी मानसून टर्फ राजस्थान पर बनी रही। इस दौरान यह जसलमेर, कोटा, गुना, सतना, डल्टोनगंज, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली रही।
विज्ञापन

दिनभर में प्रदेश में कुछ जगहों पर बिखराव वाली बूंदाबांदी दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान दिन व रात के तापमान में मामूली गिरावट आई। सिरसा में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं सोनीपत में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
5 जुलाई को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। यह कम दबाव का क्षेत्र मानसून टर्फ को फिर से हरियाणा की तरफ खिंचेगा। मानसून टर्फ के हरियाणा पर आने से झमाझम बारिश होगी। बारिश की ये गतिविधियां 10 जुलाई तक जारी रहेंगी। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से 6 व 7 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
------------------
इतनी हुई बारिश
कुरुक्षेत्र-0.5 एमएम
महेंद्रगढ़-0.5 एमएम
नूंह-0.5 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed