{"_id":"6a18830fbcbec025360346fe","slug":"a-new-dawn-for-womens-health-treatment-for-every-ailment-under-one-roof-hisar-news-c-21-hsr1020-879680-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नारी स्वास्थ्य का नया सवेरा...एक ही छत के नीचे हर मर्ज का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नारी स्वास्थ्य का नया सवेरा...एक ही छत के नीचे हर मर्ज का इलाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई को प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। हांसी के नागरिक अस्पताल में स्थापित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार महिला क्लिनिक व टेली ईसीजी स्वास्थ्य सेवा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी भवन का शिलान्यास होगा।
इस उपलक्ष्य में पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका सीधा प्रसारण सभी जिलों में होगा। हांसी के नागरिक अस्पताल में दोपहर 2 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनोद भयाना और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देशानुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया अमृत फार्मेसी भवन का निर्माण कार्य अस्पताल परिसर में शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
इस फार्मेसी के चालू होने से मरीजों को दिन-रात (24 घंटे) दवाइयां मिल सकेंगी। यहां मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां बेहद सस्ती और रियायती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लिनिक से महिलाओं को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी।