{"_id":"6952cc8608d831b161063616","slug":"a-man-traveling-to-hisar-to-get-medicine-died-on-the-train-hisar-news-c-21-hsr1020-779994-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दवा लेने हिसार जा रहे व्यक्ति की ट्रेन में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दवा लेने हिसार जा रहे व्यक्ति की ट्रेन में मौत
Tue, 30 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन से हिसार दवा लेने जा रहे चरखी दादरी के यात्री नरेश कुमार (54) की सोमवार सुबह शौचालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। सूचना के बाद हांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने शौचालय का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
जीआरपी थाने के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह नरेश अपने बेटे दीपक और एक अन्य साथी के साथ हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए जा रहे थे। दीपक ने बताया कि भिवानी से निकलने के बाद उनके पिता शौचालय गए थे, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे। इसके बाद उसने पिता की तलाश की। हांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसने जीआरपी पुलिस को इस बारे में बताया। जीआरपी पुलिस ने शौचालय का शीशा खोलकर देखा तो नरेश कुमार अंदर अचेत पड़े थे। दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया और नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।