फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   a man stand on moble tower and come down after 13 hours in Uklana Hisar

मोबाइल टावर पर चढ़े ग्रामीण को 13 घंटे बाद नीचे उतारने में सफल हुई पुलिस

Sat, 10 Apr 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
a man stand on moble tower and come down after 13 hours in Uklana Hisar
उकलाना मंडी में टावर पर चढ़ा कुलदीप। - फोटो : Hisar
उकलाना मंडी (हिसार)। भाइयों के साथ खेत के रास्ते के विवाद के चलते एक ग्रामीण शुक्रवार सुबह 6:00 बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रोहताश मौके पर पहुंचे और दमकल की दो गाड़ियां भी बुला ली। पुलिस व ग्रामीणों द्वारा कई बार मान-मनौव्वल की जाती रही लेकिन टावर पर चढ़ा ग्रामीण नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। हालांकि 13 घंटे बाद शाम 7:00 बजे पुलिस व ग्रामीणों द्वारा सहायता दिये जाने का आश्वासन देने के बाद वह माना। तब ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उसे टॉवर के नीचे उतरा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दौलतपुर निवासी 45 वर्षीय कुलदीप का भाइयों के साथ खेत के रास्ते को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते शुक्रवार सुबह 6:00 बजे वह गांव में ही लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उकलाना थाने पर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की ओर से काफी बार कुलदीप को नीचे उतरने की अपील की गई, मगर वह लिखित आश्वासन के लिए अड़ा रहा। घटना के 13 घंटे बीत जाने के बाद देर शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों और पुलिस ने कुलदीप को आश्वासन दिया कि वे उसका हर संभव सहयोग करेंगे। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से कुलदीप करीब 7 बजे टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन

ऐसे चला घटनाक्रम
- कुलदीप सुबह 6 बजे गांव के मेन चौक में लगे टावर पर चढ़ गया
- 7 बजे ग्रामीणों ने कुलदीप को देखा और परिवार को सूचना दी
- 8 बजे उकलाना थाना प्रभारी रोहताश कुमार को सूचना दी गई
- 8:30 बजे उकलाना पुलिस पहुंची और कुलदीप को समझाने का प्रयास किया
- 9 बजे दौलतपुर के सरपंच को बुलाया गया, लेकिन कुलदीप नहीं माना
- 11 बजे फायर बिग्रेड को बुलाया गया
- 1 बजे बरवाला के डीएसपी रोहताश सिहाग पहुंचे, फिर भी वह नहीं उतरा
- 4 बजे भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा
- 5 बजे पूरे गांव में मुनादी करवाई गई, जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा होने शुरू हुए
- 6:30 पूरा गांव इकट्ठा हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी
- 7 बजे पुलिस ने लिखित में कारवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद कुलदीप नीचे उतरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed