फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A laborer from Bihar died in a collision with a speeding Scorpio, and a companion was injured.

Hisar News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बिहार के मजदूर की मौत, साथी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A laborer from Bihar died in a collision with a speeding Scorpio, and a companion was injured.
बास (हिसार)। गांव उगालन में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बिहार से आए दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार के सहरसा जिले के गांव मनिकपुर निवासी रणधीर के रूप में हुई है। वहीं घायल का नाम रतन है जो उसी गांव का निवासी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 16-17 दिन पहले रणधीर, रतन समेत 10 मजदूर अपने गांव मनिकपुर से गांव उगालन में धान की रोपाई का काम करने आए थे। सोमवार रात करीब 9 बजे रतन और रणधीर खेत से काम करके गांव उगालन से करेला रोड की तरफ अपने कुछ अन्य साथियों के पास सोने जा रहे थे, तभी करेला की तरफ से आई एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घायल रतन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चालक ने पहले कार तेज स्पीड में चलाई और फिर गलत दिशा में मोड़कर जानबूझ कर उनकी ओर कार चढ़ा दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अंधेरा अधिक होने के कारण गाड़ी के नंबर नोट नहीं किया जा सका। टक्कर लगते ही दोनों मौके पर गिर गए और रतन को गाड़ी घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गई। खेत मालिक मंजीत ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल जींद पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने रतन को भर्ती कर लिया, जबकि रणधीर को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के नागरिक अस्पताल में रणधीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बास थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार बताया कि जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। घायल के बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed